1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अंगारक चतुर्थी 2018: बन रहा है मंगलवार के साथ बहुत ही दुर्लभ योग, करोड़पति होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

अंगारक चतुर्थी 2018: बन रहा है मंगलवार के साथ बहुत ही दुर्लभ योग, करोड़पति होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2018 07:42 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 07:42 pm IST

अंगारक चतुर्थी 2018:  श्री गणेश भगवान की कृपा पाने के लिये आज अंगारकी वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी के दिन आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Vinayak Chaturthi 2018
Vinayak Chaturthi 2018

धनु राशि
अगर आपका जीवन रसविहीन हो गया है, आपके जीवन में अब किसी तरह की मिठास नहीं रह गई है और आपका मन किसी काम में नहीं लग रहा है, तो आज के दिन आपको किसी जरूरमंद को या फिर नाई या दर्जी का काम करने वाले को कुछ मीठा भोजन खाने के लिये देना चाहिए। आप रेवड़ी या बताशे भी खाने के लिये दे सकते हैं। साथ ही संभव हो तो उन्हें लाल रंग के कपड़े भी भेंट करने चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका जीवन रस और मिठास से भर जायेगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार धनु राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मकर राशि
अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशान हैं और आप कर्ज लेने के बारे में सोच रहे हैं या फिर आपने पहले से ही कर्ज ले रखा है, लेकिन आप उसे चुका नहीं पा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आज के दिन आपको मंगल यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। साथ ही ऋग्वेद के आठवें मंडल के सूक्त 44 की बाईसवीं ऋचा से ली गयी इस पंक्ति का 108 बार पाठ करना चाहिए -‘अग्ने सखस्य बोधि नः।’ आज के दिन ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी और आपको कर्ज लेने की नौबत नहीं आयेगी। साथ ही अगर आपने पहले से कर्ज ले रखा है, तो वो भी जल्द ही चुकता हो जायेगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मकर राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल