1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अंगारक चतुर्थी 2018: बन रहा है मंगलवार के साथ बहुत ही दुर्लभ योग, करोड़पति होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

अंगारक चतुर्थी 2018: बन रहा है मंगलवार के साथ बहुत ही दुर्लभ योग, करोड़पति होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2018 07:42 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 07:42 pm IST

अंगारक चतुर्थी 2018:  श्री गणेश भगवान की कृपा पाने के लिये आज अंगारकी वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी के दिन आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Vinayak Chaturthi 2018
Vinayak Chaturthi 2018

मिथुन राशि
अगर आपके दाम्पत्य संबंधों की डोर कमजोर पड़ गई है, तो उसे मजबूत करने के लिये आज के दिन दर्जी की दुकान से एक बचा हुआ चॉकलेटी रंग का कपड़ा लाकर, उस पर एक त्रिकोण की आकृति काटें। अब त्रिकोण का प्वॉइंट अपनी तरफ करके रखें और उस पर सिन्दूर में थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाकर 18 बिन्दियां लगाएं। फिर उस कपड़े को घर से दूर किसी एकांत स्थान पर ले जाकर गड्ढे में दबा दें। अब उसके चारों ओर अपने जीवनसाथी का नाम लेते हुए एक धारा में शहद लेकर गिरा दें और बचा हुआ शहद वहीं पर छोड़ दें। ध्यान रहे शहद कपड़े पर न गिरे, केवल उसके चारों ओर ही शहद डालना है। इस सबके बाद वापस घर लौट आयें। आज के दिन ये खास उपाय करने से आपके दाम्पत्य संबंधों की डोर फिर से मजबूत होगी और आपके साथ सब अच्छा ही होगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
अगर आप सबके सामने अपनी साख बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको गणेश मन्दिर में जाकर भगवान को गले में डालने वाला कपड़ा, यानी मफलर या स्कार्फ, भेंट करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से सबके सामने आपकी साख बनी रहेगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल