1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vinayak Chaturthi 2018: वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी आज, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

Vinayak Chaturthi 2018: वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी आज, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2018 06:24 am IST,  Updated : Aug 14, 2018 06:25 am IST

वैनायकी चतुर्थी कर्ज से छुटकारा पाने के लिये बड़ी ही प्रशस्त है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मंगल एक तेज ग्रह है। मंगल का सीधा संबंध ताकत से है। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय।

तुला राशि
अगर आपकी संतान शादी लायक हो चुकी है और आप उसके लिये एक अच्छा रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो अपनी संतान के लायक एक अच्छा वर या अच्छा वधु पाने के लिये आज के दिन आपको श्री गणेश के हरिद्रा मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-
" ऊँ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपतये वरवरद सर्वजन ह्रदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा।"
 श्री गणेश का ये मंत्र 32 अक्षरों का है। आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपको जल्द ही अपनी संतान के लायक एक अच्छा वर या वधु मिलेंगे।

वृश्चिक राशि
अगर आपका जीवन रस विहीन हो गया है, तो अपने जीवन में फिर से रस भरने के लिये आज के दिन आप दर्जी की दुकान से एक बचा हुआ, छोटा-सा चॉकलेटी रंग का कपड़ा मांग लें और उस कपड़े से एक त्रिकोण की आकृति काटें। अब उस कपड़े के त्रिकोण वाले प्वॉइंट को अपनी तरफ करके रखें और उस कपड़े पर केसरीया सिन्दूर में थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाकर 18 बिन्दियां लगाएं। फिर उस कपड़े को घर से दूर किसी एकांत स्थान पर ले जाकर रख दें। अब उसके चारों ओर एक धारा में शहद लेकर गिरा दें और बचा हुआ शहद वहीं पर छोड़ दें। ध्यान रहे शहद कपड़े पर न गिरने पाये, केवल उसके चारों ओर ही शहद डालना है। इस प्रकार उपाय करके घर लौट आयें। आज के दिन ये उपाय करने से आपका जीवन फिर से रसमय हो जायेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल