1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vinayak Chaturthi 2018: वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी आज, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

Vinayak Chaturthi 2018: वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी आज, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2018 06:24 am IST,  Updated : Aug 14, 2018 06:25 am IST

वैनायकी चतुर्थी कर्ज से छुटकारा पाने के लिये बड़ी ही प्रशस्त है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मंगल एक तेज ग्रह है। मंगल का सीधा संबंध ताकत से है। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय।

कुंभ राशि
अगर आप खुद को अच्छे विचारों से प्रेरित करना चाहते हैं, अपनी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं तो आज के दिन श्री गणेश जी को सफेद तिल का भोग लगाएं और साथ ही उनके मंत्र का जाप करें। गणेश जी का मंत्र इस प्रकार है-
"वक्र तुण्डाय हुं।"
ये छः अक्षर का मंत्र है। आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपके अन्दर अच्छे विचार आयेंगे और आपकी इच्छाएं भी पूरी होंगी।

मीन राशि
अगर अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमताओं में वृद्धि करना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद नित्य कर्मों से निवृत्त होकर श्री गणेश की विधि-पूर्वक रोली-चावल आदि से पूजा करनी चाहिए और उनके सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद भगवान को नारियल की गिरी का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के 10 मिनट बाद उस नारियल गिरी को प्रसाद के रूप में स्वयं खा लें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमताओं में वृद्धि होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल