1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vinayak Chaturthi 2018: वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी आज, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

Vinayak Chaturthi 2018: वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी आज, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2018 06:24 am IST,  Updated : Aug 14, 2018 06:25 am IST

वैनायकी चतुर्थी कर्ज से छुटकारा पाने के लिये बड़ी ही प्रशस्त है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मंगल एक तेज ग्रह है। मंगल का सीधा संबंध ताकत से है। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय।

धनु राशि
वालों अगर आप अपने जीवन में बल और वीर्य की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहनकर हनुमान मन्दिर जाना चाहिए और हनुमान जी की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। उसके बाद वहीं मन्दिर में बैठकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में बल और वीर्य की प्राप्ति होगी, लेकिन अगर आप मन्दिर न जा पायें तो घर पर ही हनुमान जी की पूजा करके सात बार हनुमान चालीसा का पाठ कर लें। इससे भी आपके काम बनेंगे।

मकर राशि
अगर आपने अपने घर के निर्माण कार्य के लिये अपने किसी दोस्त से या किसी करीबी से कर्जा ले रखा है और आप जल्द से जल्द अपने सिर से कर्ज का बोझ उतारना चाहते हैं तो आज के दिन आपको मंगल के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है-
'ॐ भूमि पुत्राय नमः।'
आज के दिन आपको कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से घर के निर्माण के लिये लिया गया कर्ज का बोझ आपके सिर से जल्द ही उतर जायेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल