1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सिंतबर माह का दूसरा सप्ताह, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

सिंतबर माह का दूसरा सप्ताह, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 04:43 pm IST

इस सप्ताह बुध वक्री होकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ होगा, तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। इसके साथ ही पूर्वार्ध होने के कारण कुछ राशि के जातकों के लिए बिजनेस और नौकरी में फायदेमंद साबित हो सकता हैं। जानिए..

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ राशि
इस सप्ताह में आपको पिता का उत्तम सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद फलित होता दिखाई देगा, साथ ही गणपति की पूजा के कारण आपके जीवन में आने वाले विघ्न दूर होते दिखाई देंगे। अनेक बार पिता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। यदि आप उच्च अध्ययन से जुड़े हैं तो दूसरी चीजों पर ध्यान न दें।

इस समय मात्र पढ़ाई के विषय में ही विचार करेंगे तो उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग को गणेशजी शांतचित्त से काम करने की सलाह दे रहे हैं। संभाव हो वहां तक किसी बड़े परिवर्तन या नौकरी बदलने का विचार फिलहाल मुल्तवी रखें।

मानसिक उथल-पुथल के कारण गलत और जल्दबाजी में निर्णय न ले बैठें, इसका ध्यान रखने की जिम्मेदारी आप पर ही है। व्यवसायिक मोर्चे पर आपको थोड़े-बहुत अंशों में मंदी का सामना करने की तैयारी रखनी पड़ेगी। फिलहाल संभव हो वहाँ तक विस्तार या नया उद्यम शुरू करना मुल्तवी रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल