1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सिंतबर माह का दूसरा सप्ताह, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

सिंतबर माह का दूसरा सप्ताह, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 04:43 pm IST

इस सप्ताह बुध वक्री होकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ होगा, तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। इसके साथ ही पूर्वार्ध होने के कारण कुछ राशि के जातकों के लिए बिजनेस और नौकरी में फायदेमंद साबित हो सकता हैं। जानिए..

मीन राशि
Image Source : PTIमीन राशि

मीन राशि
इस सप्ताह वक्री बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है जो आपको आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है। हांलाकि इस बाद के एक महीने तक आपको त्वचा संबंधी कतिपय समस्या होने की संभावना दिखाई दे रही है।

इसके अलावा जीवनसाथी के साथ संबंधों में भी छोटे-मोटे विसंवाद चालू रहेंगे इसलिए इस समय आपकी किसी भी दाम्पत्य समस्या को समाधानकारी नीति से हल करने का प्रयास करें। संभव हो वहां तक बड़े होने का अहं छोड़ने ही आनंद है।

किसी भी कारण से जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है। महिला जातकों को पति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। आने वाले एक महीने के दौरान आपका प्रोपर्टी संबंध काम रुक सकता है अथवा इस समय किए गए सौदे में विशेष लाभ नहीं होगा। माता का स्वास्थ्य आपको चिंता में रखेगा।

सप्ताह का पहले दिन आप आर्थिक लाभ की अपेक्षा रह सकते हैं। अचानक धनप्राप्ति के साथ मित्रों और बड़ों के सहयोग की संभावना विशेष रहेगी। परंतु बाद के दो दिन थोड़ी चिंता और दुविधापूर्ण रहेंगे। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके भाग्योदय और प्रगति का संकेत दे रहा है। अभी के समय में आपके पिता को हर मोर्चे पर उत्तम लाभ हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल