1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Shastra: घी या तेल? भगवान के सामने कौन सा दीपक जलाना है शुभ, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती!

Vastu Shastra: घी या तेल? भगवान के सामने कौन सा दीपक जलाना है शुभ, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती!

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 27, 2022 06:00 pm IST,  Updated : Jul 27, 2022 08:44 pm IST

Vastu Tips: दीपक तो हर घर में हर शुभ अवसरों पर जलाया जाता है, लेकिन लोगों की दुविधा रहती है कि भगवान के सामने किसका दीपक जलाना चाहिए घी का या तेल का?

भगवान के सामने कौन सा दीपक जलाना है शुभ- India TV Hindi
भगवान के सामने कौन सा दीपक जलाना है शुभ Image Source : INDIA TV

Highlights

  • घी का दीपक जलाना माना जाता है शुभ
  • घर में बनी रहती है सुख- शांति
  • तेल का दीपक भी जला सकते हैं

Vastu Shastra: हिंदू धर्म में दीपक जलाना पवित्र माना गया है।कोई भी पूजा पाठ या शुभ कार्य हो बिना दीपक जलाए सम्पन्न नहीं होता है।घर में, मंदिर में हर धार्मिक कार्य में भगवान के सामने दीपक जलाया जाता है।शास्त्रों में दीपक जलाने से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है।अगर आप अपने घर के मंदिर में रोज दीपक जलाते हैं तो घर से नकारात्मकता दूर रहती है और पॉजिटिव एनर्जी आती है।साथ ही घर परिवार के लोगों के बीच आपस में प्रेम की भावना बढ़ती है।घर में दीपक घी या तेल से जलाया जाता है, लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि पूजा पाठ करते समय घी का दीपक जलाना चाहिए या तेल का।तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे कि भगवान के सामने किसका दीपक जलाएं और क्यों 

घी का दीपक जलाना है बेहद शुभ 

दीपक की लौ के  बिना पूजा-पाठ सम्पन्न ही नहीं माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी के दीपक को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। घी का दीपक भगवान को समर्पित करने के लिए जलाया जाता है। घर में घी का दीपक जलाने से देवताओं और माता लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। साथ ही घर का वास्तु दोष भी खत्म होता है। जब घी का दीपक जलाएं तो फूल बत्ती का ही इस्तेमाल करें।

Vastu Shastra: ताजे गुलाब की पंखुड़ियां घर में लाएंगी ये बदलाव, जानिए क्या होगा फायदा

दोनों तरह के दीपक जला सकते हैं 

आप भगवान के सामने घी या तेल दोनों तरह के दीपक जला सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि भगवान के दाहिने तरफ घी का दीपक और बाएं तरफ तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाने से पहले ध्यान रखें कि दिया टुटा हुआ ना हो। खंडित दीपक को शुभ नहीं माना जाता है। अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए तेल का दीपक जलाया जाता है। तेल का दीपक जलाते समय लम्बी बत्ती ही लगाएं।   

Chanakya Niti: क्रोध सहित इन 4 चीजों से रहें कोसों दूर, नहीं तो जीवन बन जाएगा नर्क से भी बदतर

इस दिशा में रखें दीपक

दीपक जब भी जलाएं उसको रखने से पहले दिशा का ध्यान जरूर रखें। कई बार जल्दबाजी में हम दीपक को कहीं भी रख देते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि ऐसा करने से कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान के साथ साथ-साथ मानसिक परेशानियों से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। आप जब भी दीपक जलाएं तो जलाकर उसे पश्चिम दिशा में ही रखें। ऐसा करने से आप अपनी तरफ पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करेंगे। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी किसी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

Vastu Shastra: मंदिर जाते वक्त घर से ही लेकर जाएं लोटे में जल, लौटते वक्त इस बात का रखें ख्याल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल