1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: क्रोध सहित इन 4 चीजों से रहें कोसों दूर, नहीं तो जीवन बन जाएगा नर्क से भी बदतर

Chanakya Niti: क्रोध सहित इन 4 चीजों से रहें कोसों दूर, नहीं तो जीवन बन जाएगा नर्क से भी बदतर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 27, 2022 07:00 am IST,  Updated : Jul 27, 2022 11:52 am IST

Chanakya Niti:इंसान को इन कुछ चीजों से दूर रहना चाहिए, वर्ना ये चीजें उसका जीवन नर्क बना देंगी

 क्रोध सहित इन 4 चीजों से रहें कोसों दूर- India TV Hindi
क्रोध सहित इन 4 चीजों से रहें कोसों दूर Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti:  चाणक्य नीति भले ही आज से सदियों पूर्व बनी हो, लेकिन वो नीतियां आज भी मानव जीवन के लिए बेहद काम की हैं। इंसान के अंदर खूबियां क्या होनी चाहिए, उसे कैसा होना चाहिए, उसके आसपास कैसे लोग होने चाहिए या उसे किन से दूर रहना चाहिए, यह सब कुछ नीतियों में बताया गया है। ये नीतियां इंसान को जीवन में आगे बढ़ने, दुश्मनों और विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करने में बहुत मददगार होती हैं। चाणक्य ने हर इंसान को पांच चीजों से दूर रहने की सलाह दी है। ये पांच चीजें ऐसी हैं जो यदि किसी इंसान में हो तो किसी का जीवन कभी सुखमय नहीं हो सकता। ये चीजें इंसान के जीवन को मौत समान कष्ट देती हैं। तो आइए जानें क्या हैं ये 4 चीजें

दूसरों का बुरा सोचना 

 जो इंसान दूसरों के बारे में सिर्फ बुरा सोचता है उसके साथ कभी अच्छा नहीं होता है। जिस इंसान के अंदर रिश्तों का महत्व न हो वह नर्क का भागी बन जाता है।अपने दोस्तों, सगे-संबंधियों से बैर रखना और उनसे दूरी बनाना एक दिन इंसान को भारी पड़ता है। बुरे वक्त में उसके साथ अपने भी नहीं खड़े होते। रिश्ते जीवन को सुंदर बनाते हैं और इंसान को रिश्तों के बीच जीना खुशमिजाज बनाता है। अपनों का नुकसान करना या उनका बुरा सोचना इंसान को अकेलेपन की ओर ले जाता है।

Raksha Bandhan 2022: 11 अगस्त को है रक्षाबंधन, इस शुभ समय बांधेंगे राखी तो भाई होगा धनवान

कड़वा बोलना

जिस इंसान की जबान मीठी न हो वह किसी का प्रिय नहीं हो सकता। कड़वी जुबान में अच्छी बात भी लोगों को बुरी लगती है और ऐसे लोगों को लोग हमेशा अपने से अलग रखते हैं।। कड़वी जुबान इंसान के संस्कार को बताती है, इसलिए किसी से बात करते हुए अपनी वाणी को मधुर रखना चाहिए। 

Aaj Ka Panchang 27 July 2022: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

हर बात पर क्रोधित होना 

जिस व्यक्ति के अंदर बहुत गुस्सा हो वह जीवन में कभी सुखी नहीं रह सकता। ऐसे इंसान किसी को खुश भी नहीं रख पाते। ऐसा लोग हमेशा चिड़चिड़े , दुखी और परेशान रहते हैं। उसका गुस्सा न केवल उसे अपनो से दूर कर देता है बल्कि उसके गुस्से से वो अपना सब कुहक खो भी सकते हैं। व्यक्ति क्रोध से बनी बनाई बात को बिगाड़ देता है 

अहंकारी सोच

 इंसान को हमेशा विनम्र होकर रहना चाहिए। जितना विनम्र होंगे उतना ही बड़ा बनेगें। अहंकार नर्क समान ही होती हैं, जिस घर में इसका वास होता है वहां कभी सुख और समृद्धि का वास नहीं होने पाता। ऐसे घरों में रिश्ते भी जरूरत पर टिके होते हैं। इसलिए कोई अपना नहीं होता। अहंकारी सोच इंसान को अपराध की ओर ले जाता है। इसलिए अहंकार से दूर रहना चाहिए।

Raksha Bandhan 2022: क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन? कृष्ण-द्रौपदी, इंद्र-इंद्राणी, राजा बलि समेत ये कहानियां हैं प्रचलित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल