1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Pedicure कराने के लिए नहीं है सलॉन जाने की ज़रूरत, सिर्फ दो रुपए वाले शैम्पू से चमक उठेंगे आपके पैर

Pedicure कराने के लिए नहीं है सलॉन जाने की ज़रूरत, सिर्फ दो रुपए वाले शैम्पू से चमक उठेंगे आपके पैर

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 26, 2026 11:43 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 11:43 pm IST

How to do a pedicure at home naturally: पार्लर जाकर महंगा पेडिक्योर करवाने की बजाय आप आप घर पर ही इन स्टेप्स को फॉलो कर अपने पैरों को चेहरे की तरह चमका सकते हैं।

पेडीक्योर - India TV Hindi
पेडीक्योर Image Source : FREEPIK

अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही पैरों को मुलायम और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो एक बेहद सस्ता और आसान तरीका आपके काम आ सकता है। जी हां, सिर्फ दो रुपए वाले छोटे शैम्पू सैशे की मदद से आप पैरों की गंदगी, डेड स्किन और बदबू से छुटकारा पा सकती हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यही साधारण शैम्पू आपके पैरों को साफ, सॉफ्ट और फ्रेश लुक दे सकता है वो भी बिना सलॉन जाए।

पैडीक्योर करने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो:

  • नाखूनों को करें साफ: सबसे पहले नाखूनों पर लगे नेल पेंट को रिमूवर से हटाएँ। इसके बाद अपने नाखूनों को ट्रिम करें। नाखूनों को लंबा रखने से न केवल गंदगी और बैक्टीरिया जमा होते हैं, बल्कि गलती से नाखून टूटने से होने वाला दर्द भी असहनीय होता है। इसलिए समय समय पर नेल्स को ट्रिम करें।

  • शैम्पू वाले पानी में पैरों को भिगोएं: अब एक मीडियम आकार का टब लें। इसे गर्म पानी से भरें, टब में आधा नींबू का रस, दो शैम्पू के पैकेट और खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल की कुछ बूँदें डालें। पैरों को लगभग 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें। इससे सूजन, दर्द और खुरदरेपन से छुटकारा मिलता है।

  • डेड स्किन को निकालें: अब पैरों के तलवे पर मौजूद मृत त्वचा कोशिकाओं को प्यूमिक स्टोन से रगड़ें। खासकर उन जगहों पर जहाँ त्वचा मोटी और कठोर है। धीरे से रगड़ें और एक्सफोलिएट करें। उसके बाद तौलियों से पैरों को पोछें।

  • मॉइस्चराइज़र लगाएं: अब पैरों और तलवों पर मॉइस्चराइज़र या फिर ऑयल से मालिश करें। इसके बाद फुट क्रीम लगाएं। हथेलियों में रगड़ें और अपने पैरों और पैर की उंगलियों के बीच धीरे से मालिश करें और लगभग 5 मिनट तक मालिश करें।

  • ऑयल लगएं: इसके बाद, नाखून की खोई हुई चमक को वापस लाने के लिए क्यूटिकल्स पर विटामिन ई ऑयल, बादाम का तेल या जोजोबा ऑयल जैसे मॉइस्चराइज़र लगाएँ और मसाज करें।

  • नेल पेंट लगाएं: आखिर में, पेडिक्योर को समाप्त करने के लिए, बेस लगाएं और उसके बाद अपने पसंदीदा नेल पेंट लगाएं। इसे एक ही स्ट्रोक में नाखूनों पर समान रूप से लगाएं। अगर आप चाहते हैं कि यह गहरा हो और कोट लंबे समय तक बना रहे तो आप डबल लेयर लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल