1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Mrityu Panchak 2022: जानें जुलाई में कब लगेगा मृत्यु पंचक? क्यों इसे माना जाता है बहुत ही अशुभ

Mrityu Panchak 2022: जानें जुलाई में कब लगेगा मृत्यु पंचक? क्यों इसे माना जाता है बहुत ही अशुभ

 Published : Jul 14, 2022 11:08 pm IST,  Updated : Jul 14, 2022 11:08 pm IST

पंचक काल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करना अच्छा नहीं होता है। वहीं इस साल 16 जुलाई शनिवार से 20 जुलाई, बुधवार तक मृत्यु पंचक लग रहा है।

file- India TV Hindi
मृत्यु पंचक? Image Source : FILE

Mrityu Panchak 2022 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की चाल का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि पंचक काल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करना अच्छा नहीं होता है। पुराणों की मानें तो भगवान राम द्वारा रावण की मृत्यु के बाद से ही 5 दिन का पंचक माना जाता है। चालिए जानतें है इस साल जुलाई महीने में कब लगने वाला है मृत्यु पंचक और इस दौरान किसी की मृत्यु हो ना क्यों माना जाता है अशुभ?

जुलाई 2022 में मृत्यु पंचक कब लगेगा?

इस साल 16 जुलाई, शनिवार को सुबह 4:17 बजे से 20 जुलाई, बुधवार को दोपहर 12:50 बजे तक मृत्यु पंचक लगेगा।

पंचक काल में मृत्यु होना क्यों माना जाता है अशुभ?

पुराणों की मानें तो भगवान राम द्वारा रावण की मृत्यु के बाद से ही 5 दिन का पंचक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक काल में यदि घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे परिवार या रिश्तेदारी में बड़ी जनहानि होने की आशंका रहती है।

गरुड़ पुराण में माना जाता है अशुभ

गरुड़ पुराण में कहा गया है कि यदि पंचक काल में घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो ज्योतिष या किसी विद्वान की सलाह से सूखी घास, बेसन या आटे से 5 पुतले बनाकर उन्हें मृत व्यक्ति की अर्थी के साथ रखकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पंचक दोष दूर हो जाता है।

ये भी पढ़ें - 

Sawan 2022: सावन का पहला दिन आज, पूरे देश में बम-बम भोले की गूंज

सावन में इस तरह करें महादेव को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान

Sawan 2022: तुलसी के साथ इन पौधों को भी लगाएं, होगी धन की वर्षा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल