1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Sawan 2022: सावन में इन राशियों का उद्धार करेंगे महादेव, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, होगी हर मनोकामना पूरी

Sawan 2022: सावन में इन राशियों का उद्धार करेंगे महादेव, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, होगी हर मनोकामना पूरी

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 14, 2022 04:59 pm IST,  Updated : Jul 14, 2022 04:59 pm IST

आज से सावन का महीना शुरू हो चुका है।भक्त इस पूरे माह शिवजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, जलाभिषेक करके उनका आर्शीवाद प्राप्त करते हैं।

indiatv - India TV Hindi
सावन में खुलेंगे इन राशियों के किस्मत के दरवाजे

Sawan 2022: आज से सावन की शुरुआत हो गई है। वहीं पंचांग के अनुसार सावन का महीना शुभ मुहूर्त में आरंभ हुआ है। जिस कारण इस बार के सावन का महत्व और बढ़ गया है। ऐसा माना जाता है कि जो भी इस मास में जो भक्त श्रद्धा और भक्तिभाव से भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि पूर्वक उपासना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

इस बार का सावन का महीना कुछ राशियों के लिए भी विशेष होने जा रहा है। इन राशियों के लोग पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसेगी। 

वृषभ राशि 

सावन का महीना आपके लिए विशेष होने जा रहा है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं। जो सावन आरंभ होने के ठीक एक दिन पहले ही राशि बदल चुके हैं। जिन लोग के विवाह में देरी हो रही है। सुयोग्य वर मिलने में दिक्कत आ रही है तो इस माह में दूर हो सकती है। सोमवार को भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें लाभ होगा। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए सावन का महीना मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला साबित होगा। आपकी राशि पर शनि की कृपा आरंभ हो चुकी है। भगवान शिव की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। सावन का महीना आपके लिए विशेष है। सावन में प्रत्येक शनिवार और सोमवार भगवान शिव की पूजा करें और दान आदि का कार्य करें।

कन्या राशि 

जिन लोगों की राशि कन्या है उन्हें लाभ होगा। विवाह की बात तय हो सकती है। वहीं करियर और सेहत से जुड़ी यदि कोई समस्या चल रही है तो उसमें भी लाभ मिलेगी। सावन सोमवार को भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं। विधि पूर्वक अभिषेक करें। व्रत में नियमों का पालन करें, विशेष फल प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें - 

Sawan 2022: सावन का पहला दिन आज, पूरे देश में बम-बम भोले की गूंज

सावन में इस तरह करें महादेव को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान

Sawan 2022: तुलसी के साथ इन पौधों को भी लगाएं, होगी धन की वर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल