1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu: ऑफिस की इस दिशा में कभी ना लगाएं मोमबत्ती, कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

Vastu: ऑफिस की इस दिशा में कभी ना लगाएं मोमबत्ती, कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 19, 2022 06:33 am IST,  Updated : Jun 19, 2022 06:33 am IST

Vastu Shastra:जिस तरह घर के वायव्य कोण में कैंडल्स लगाना अच्छा नहीं होता, उसी तरह ऑफिस के वायव्य कोण में भी कैंडल्स लगाना ठीक नहीं होता।

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : FREEPIK

Highlights

  • ऑफिस के वायव्य कोण में कैंडल्स लगाना ठीक नहीं होता।
  • यह ऑफिस के कर्मचारियों की ईमानदारी को प्रभावित कर सकता है।

 Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ऑफिस के वायव्य कोण में कैंडल लगाने के बारे में। जिस तरह घर के वायव्य कोण में कैंडल्स लगाना अच्छा नहीं होता, उसी तरह ऑफिस के वायव्य कोण में भी कैंडल्स लगाना ठीक नहीं होता। अगर आप ऑफिस के वायव्य कोण, यानी कि उत्तर-पश्चिम दिशा में कैंडल्स लगाते हैं तो यह आपके ऑफिस के कर्मचारियों की ईमानदारी को प्रभावित कर सकता है। 

साझेदारों के साथ मन-मुटाव होने की संभावना रहती है। इसके अलावा बाजार में अलग-अलग रंगों की कैंडल्स देखने को मिलती है, लेकिन इन अलग-अलग रंगों की कैंडल्स के लिए एक अलग जगह होती है। 

जैसे अगर घर के उत्तर-पूर्वी कोने में कैंडल लगानी है तो हरे रंग की कैंडल का चुनाव करें। इससे घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है, साथ ही बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है, उनकी एकाग्रता बढ़ती है। 

ये भी पढ़ें - 

Evening Tips: सूर्यास्त के समय इन कामों को करने से नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी, भूलकर भी ना करें ये काम

International Yoga Day 2022 : शराब और ड्रग्स के नशे में लिप्त थे कॉमेडियन रसेल ब्रांड, योग ने दी नई जिंदगी

Father's Day: नेहरू ने इंदिरा गांधी को जेल से लिखे थे खत, जिसे पढ़कर हर बेटी बन सकती है आयरन लेडी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल