
wedding
मेडिटेशन है असली मंत्र
शादियां तनावपूर्ण होती हैं और तनाव मोटापे के प्रमुख कारणों में से एक है। इससे आप जरूरत से अधिक खाना खाने लगते हैं और इस तरह मोटापे का शिकार हो जाते हैं। हर सुबह मेडिटेशन करके तनाव से छुटकारा पाएं। इससे आपको अपने कॉर्टिसोल लेवल के साथ ही पेट की चर्बी को भी घटाने में मदद मिलेगी।
अच्छी नींद लें
जब काम, ड्यूटी और वेडिंग पार्टीज एक-दूसरे से उलझती हैं, तो नींद उड़ जाती है। सुनिश्चित करें कि आप फिट और ऊजार्वान बने रहने के लिये लगभग 6 से 8 घंटों की नींद ले रहे हैं।