1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. चोरी छिपे लड़कों के प्रोफाइल पर ये 5 चीजें देखती हैं लड़कियां, 5वीं जानकर हैरान रह जाएंगे आप

चोरी छिपे लड़कों के प्रोफाइल पर ये 5 चीजें देखती हैं लड़कियां, 5वीं जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 25, 2019 10:08 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 10:40 am IST

अगर आप ये समझते हैं कि कोई लड़की आपके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आपकी फोटो देखकर क्लिक करेगी औऱ आपको रिक्वेस्ट भेज देगी, तो आप गलतफहमी में है।

Girls look for these 5 things in boys profile- India TV Hindi
Girls look for these 5 things in boys profile

नई दिल्ली: अगर आप ये समझते हैं कि कोई लड़की आपके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आपकी फोटो देखकर क्लिक करेगी औऱ आपको रिक्वेस्ट भेज देगी, तो आप गलतफहमी में है। दरअसल लड़कियां लड़कों के प्रोफाइल में बहुत अजब गजब चीजें खोजती हैं। ऐसी चीजें जिनके बारे में लड़के अंदाजा भी नहीं लगा सकते। ऐसे में हर लड़के के लिए ये जानना जरूरी है कि अपनी प्रोफाइल में ऐसे क्या बदलाव करें ताकि उसकी प्रोफाइल ज्यादा से ज्यादा लोग खोज सकें।

आखिर करता क्या है!

हर हिंदुस्तानी की तरह लड़कियां भी लड़के की प्रोफाइल में सबसे पहले जॉब देखती हैं। इंजीनियर, डॉक्टर ही नहीं बल्कि लड़कियां ऐसे प्रोफाइल पसंद करती हैं, जिसमें लड़का किसी ऊंचे करियर वाले कोर्स के लिए नामी इंस्टीट्यूट में पढ़ रहा हो। आर्मी से जुड़े लोगों की प्रोफाइल पर लड़कियां ज्यादा भरोसा करती हैं। और हां, अगर आपकी उम्र 25 से 35 साल के बीच है और आप अपने आपको किसी पार्टी का नेता या कार्यकर्ता बता रहे हैं तो लड़कियां ऐसी प्रोफाइल से दूर भाग जाएंगी। इतना ही नहीं स्टेटस में बिजनैसमेन लिखने वाले लोगों के प्रोफाइल पर लड़कियां लाइक नहीं करती।

फोटो गैलरी

लड़कियां प्रोफाइल फोटो पर भले न गौर करें लेकिन आपके प्रोफाइल में मौजूद आपकी गैलरी में झांके बिना नहीं रह सकती। वो जानना चाहती हैं कि आप किस तरह की लाइफ जीते हैं। आप कितने डूड हैं और कितने कूल। वो आपके फोटो खंगालेंगी, उन्हें रिलेट करेंगी और फिर कल्पना करेंगी कि आपके साथ उनकी दोस्ती कैसी रहेगी।

मेरिटल स्टेटस

जाहिर तौर पर लड़कियां मेरिटल स्टेटस देखती हैं। लड़कियां ही क्या, कोई भी देखेगा कि आप दोस्ती या किसी रिलेशनशिप के लिए कमेटिड हैं या नहीं। लेकिन अगर आप मैरिड हैं तो अपना स्टेटस सिंगल रखने की भूल न करें। ये न केवल नैतिक तौर पर गलत होगा बल्कि इससे आपके प्रोफाइल पर लोग भरोसा नहीं करेंगे। इसके अलावा लड़कियां फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते समय देखती हैं कि आपके और उनके बीच कितने कॉमन फ्रैंड्स हैं। वो दोस्त भरोसेमंद और साफ छवि वाले होने चाहिए। अगर आपके प्रोफइल में विदेशी लोग ज्यादा हैं तो भी लड़कियां आपके प्रोफाइल से दूर रहेंगी।

 
भाषा

आप पोस्ट करते समय कैसी लेंग्वेज यूज करते हैं, ये भी लड़कियों की उत्सुकता बढ़ाता है। अगर आप ठेठ देसी भाषा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूज करते हैं तो काफी पॉसिबिलिटीज हैं कि लड़कियां आपसे दूर रहें। मेट्रो सिटीज के कूल डूड और डीसेंट लड़के लड़कियों को ज्यादा भाते हैं। इसलिए पोस्ट करते समय भाषा पर संयम जरूर रखें।

लाइक पेजेस

लड़कियां ये भी देखती हैं कि आप किस तरह के पेज लाइक करते हैं, और किस किस ग्रुप में हैं। यदि आप किसी समाज को बिलॉन्ग करने वाले पेजेस को लाइक करते हैं, कट्टरपंथी ग्रुप से जुडे हैं तो लड़कियां आपसे दूर रहेंगी। अगर आप म्यूजिक, लिटरेचर जैसे ग्रुप से जुड़े हैं तो लड़कियां आपको फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजने में देर नहीं लगाएंगी।

Also Read:

एयरपोर्ट पर 6 साल बड़ी अंजलि को देखते ही ये था सचिन तेंदुलकर का पहला रिएक्शन

भारत में 10 में 7 महिलाएं पति संग करती हैं धोखा : सर्वे

बस रखें इन बेहतरीन बातों का ध्यान, आपका रिश्ता हो जाएगा मजबूत और गहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल