1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. विराट-अनुष्का इटली के इस Villa से कर सकते हैं शादी, जानिए इस जगह से जुड़ी खास बातें

विराट-अनुष्का इटली के इस Villa से कर सकते हैं शादी, जानिए इस जगह से जुड़ी खास बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2017 01:48 pm IST,  Updated : Dec 10, 2017 01:54 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरों ने पूरी सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है। शादी की खबरों के साथ-साथ यह भी खबर आ रही है कि दोनों इटली के 'टस्कनी विनयार्ड रिजॉर्ट' में सात फेरे लेंगे।

virat and anushka
virat and anushka

बता दें कि दोनों के समारोह को काफी निजी रखा गया है। इस फंक्शन में विराट-अनुष्का के करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। साथ ही साथ यह भी संभावना है कि इस फंक्शन में शाहरुख और आमिर भी शामिल होंगे। बता दें कि अनुष्का शर्मा को 8 दिसंबर को अपने परिवार के साथ मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया था। 

virat and anushka
virat and anushka

वेडिंग डेस्टिनेशन 'टस्कैनी' क्यों है खास

wedding destination
wedding destination

इटली शहर के इस जगह को चुनने के पीछे एक कारण यह भी हो सकता है कि यह होटल बिल्कुल शहर से दूर है। आप आराम से सुकन की सांस ले सकते हैं। शांति और हरियाली के बीच बसा यह विला काफी रोमांटिक है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि टस्कैनी से आप घूमते घूमते शहर के तरफ जा सकते हैं। इस विला में हर तरह की व्यवस्था रखी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल