1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. विराट-अनुष्का इटली के इस Villa से कर सकते हैं शादी, जानिए इस जगह से जुड़ी खास बातें

विराट-अनुष्का इटली के इस Villa से कर सकते हैं शादी, जानिए इस जगह से जुड़ी खास बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2017 01:48 pm IST,  Updated : Dec 10, 2017 01:54 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरों ने पूरी सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है। शादी की खबरों के साथ-साथ यह भी खबर आ रही है कि दोनों इटली के 'टस्कनी विनयार्ड रिजॉर्ट' में सात फेरे लेंगे।

virat and anushka- India TV Hindi
virat and anushka

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरों ने पूरी सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है। शादी की खबरों के साथ-साथ यह भी खबर आ रही है कि दोनों इटली के 'टस्कैनी विनयार्ड रिजॉर्ट' में सात फेरे लेंगे। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि दोनों ने शादी के लिए ऐतिहासिक शहर इटली को ही क्यों चुना?

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि इटली को प्यार और रोमांस का शहर कहा जाता है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह कपल 12 दिसंबर को इटली के एक शानदार रिजॉर्ट बोर्गो फिनोकच्योतो में शादी करेंगे। बताते चले कि दो दिन पहले विराट और अनुष्का इटली के लिए रवाना हो गए हैं। लेकिन इन सब के बीच सबसे जरूरी चीज है कि इटली को क्यों चुना विराट और अनुष्का ने?

virat and anushka
virat and anushka

इस वेडिंग डेस्टिनेशन की बात करें तो यह विंटर में बंद हो जाता है लेकिन इन्होंने अपने पॉवर कपल के लिए इस विंटर में खोल दिया है। बात दें कि इटली के जिस टस्कैनी इलाके में शादी सेलिब्रेशन की चर्चा हो रही वो इलाका अंगूरों की खेती और महंगी शराब के लिए जाना जाता है। टस्कैनी चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है।

दरअसल इटली का ये टस्कैनी इलाका अंगूर के बगीचों का है, जहां महंगी शराब बनाई जाती है. इस इलाके में ऐसे विला और रिसोर्ट हैं जो पार्टी सेलिब्रेशन के लिए प्रसिद्ध है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने चो टस्कैनी विला अपने शानदार वेडिंग डेस्टिनेशन और शांत इलाके के लिए जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल