1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Holi 2024: इस होली देख आएं बरसाने और नंदगांव की लट्ठमार होली, जानें कब और कहां जाएं?

Holi 2024: इस होली देख आएं बरसाने और नंदगांव की लट्ठमार होली, जानें कब और कहां जाएं?

 Published : Mar 01, 2024 09:22 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 09:22 pm IST

Holi 2024: होली पर इस बार आप मथुरा जा सकते हैं जो कि अपनी होली के लिए हमेशा से जानी जाती है। तो, आइए जानते हैं बरसाना में कब खेली जाएगी लट्ठमार होली और कैसे पहुंचे। साथ ही होली की पूरी टाइमलाइन।

Barsana Lathmar- India TV Hindi
Barsana Lathmar Image Source : SOCIAL

Holi 2024: मथुरा, वृन्दावन और बरसाना की होली विश्व प्रसिद्ध है जहां भगवान कृष्ण और राधा सखियों और गोपियों के साथ खेलते हैं। ब्रज की होली दुनिया में सबसे फेमस है क्योंकि यहां होली 10 दिनों तक मनाई जाती है। इस दौरान आप यहां के किसी भी मंदिर में जा सकते हैं जहां आप होली मना सकते हैं। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं यहां कब, क्या होगा। साथ ही इस दौरान ये महोत्सव किन मंदिरों में मनाया जाएगा। उस हिसाब से आप अपने जाने की तैयारी कर सकते हैं।

जानें मथुरा में कब क्या मनाई जाएगी?

-17 मार्च 2024, रविवार को बरसाना के श्रीजी मंदिर में लड्डू होली खेली जाएगी।

-18 मार्च 2024, सोमवार को बरसाना की लठमार होली मनाई जाएगी। 
-19 मार्च 2024, मंगलवार को नंदगांव में लट्ठमार होली मनाई जाएगी। 
-21 मार्च 2024, गुरूवार को वृन्दावन की होली मनाई जाएगी जिसमें आप जा सकते हैं। यहां बांके बिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी मनाई जाएगी। जहां फूलवालों होली होती है। 
-21 मार्च 2024, गुरूवार को भगवान कृष्ण के जन्मस्थान मंदिर और पूरे मथुरा में विशेष आयोजन किया जाएगा।
-22 मार्च 2024 को शुक्रवार को गोकुल वाली रमण रेती दर्शन करें। 
-24 मार्च 2024, रविवार को होलिका दहन है और द्वारकाधीश मंदिर डोला और मथुरा विश्राम घाट, बांके बिहारी वृन्दावन में आप घूमने जा सकते हैं।
-25 मार्च 2024, सोमवार को धुलंडी होली है। इस दिन बृज में द्वारकाधीश में टेसू के फूलों, अबीर गुलाल की होली और रंग-बिरंगे पानी की होली खेली जाएगी जिसका आप आनंद ले सकते हैं।

दिल्ली से सिर्फ 334 किलोमीटर दूर है ये हिल स्टेशन, पैराग्लाइडिंग से कायकिंग तक एडवेंचर के लिए है फेमस

तो दिल्ली से आप मथुरा जा सकते हैं। यहां आप बायरोड जा सकते हैं। इसके अलावा आप ट्रेन से भी यहां जा सकते हैं। तो, इस होली प्लान करें और मथुरा-वृदावन घूमकर आएं।

पीएम मोदी तो हो आए पर आप कब जाएंगे Dwarka? प्लान करें और घूम आएं समुद्र में डूबी ये नगरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल