1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Chole Bhature खाने के हैं शौकीन तो इन 5 जगहों का जरूर चखें स्वाद, एक को Netflix ने बनाया वर्ल्ड फेमस

Chole Bhature खाने के हैं शौकीन तो इन 5 जगहों का जरूर चखें स्वाद, एक को Netflix ने बनाया वर्ल्ड फेमस

 Published : Jun 04, 2023 03:45 pm IST,  Updated : Aug 03, 2023 01:49 pm IST

दिल्ली के छोले भटूरे बहुत फेमस हैं, इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के 5 जगहों की लिस्ट बताने वाले हैं जहां के छोले भटूरे पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं।

delhi 5 best chole bhature- India TV Hindi
delhi 5 best chole bhature Image Source : FREEPIK

जेल मार्ग, डबल स्टोरी, अशोक नगर, नई दिल्ली दिल्ली के छोले भटूरे दुनियाभर में मशहूर हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स भी वेब सीरीज 'स्ट्रीट फूड' (Street Food) में दिल्ली के फेमस फूड्स में बेस्ट छोले भटूरे की दुकान दिखा चुके हैं, जहां बिना प्याज और लहसुन के देसी घी में बने छोले भटूरे मिलते हैं। दिल्लीवालों के दिलों में छोले भटूरे के लिए एक अलग कोना होता है, कभी भी किसी से अगर आप छोले भटूरे खाने के लिए पूछेंगे तो वह मना नहीं कर पाएंगे। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं दिल्ली के बेस्ट छोले भटूरे (best chole bhature in delhi) वाली दुकानों के नाम जहां जाकर आप इनके स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं। 

1. नंद दी हट्टी (Nand Di Hatti)

पता: 829, पान मंडी, सदर बाजार, पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक, नई दिल्ली

नेटफ्लिक्स के फेमस वेब सीरीज 'स्ट्रीट फूड' आज से 4 साल पहले रिलीज हुई थी। इस सीरीज में दिल्ली के बेस्ट छोले भटूरे नंद दी हट्टी (Nand Di Hatti) के बताए गए थे। यहां शुद्ध देसी घी से बनाए जाने वाले छोले भटूरे में प्याज और लहसुन नहीं पड़ता है। 

2. सीता राम दीवान चंद

पता: 2242, चूना मंडी, पहाड़गंज, नई दिल्ली

दिल्लीवासियों के मुंह से आपने कई बार सीता राम दीवान चंद के छोले भटूरों का नाम सुना होगा। यहां साल 1950 से छोले भटूरे परोसे जा रहे हैं। छोले और भटूरे के साथ यहां मसालेदार आलू की सब्जी भी मिलती है। एक बार आप यहां के छोले भटूरे जरूर ट्राई करें।

3. बाबा नागपाल कॉर्नर

पता - 7/25, ओल्ड डबल स्टोरी, गुप्ता मार्केट, लाजपत नगर 

बाबा नागपाल कॉर्नर के छोले भटूरे खाने के लिए आपको लाइन में लगना पड़ सकता है। यहां के छोले भटूरे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। छोले भटूरे के अलावा इस दुकान की छोले-पूड़ी, छोले-चावल, शाही पनीर-चावल और राजमा-चावल भी मशहूर हैं।

4. ओम कॉर्नर

पता- संत नगर, डीबी गुप्ता रोड, करोल बाग, नई दिल्ली

ओम कॉर्नर, करोल बाग में है और यहां के छोले भटूरे काफी फेमस हैं। इसमें भटूरे उड़द दाल और लाल मिर्च के मिश्रण के साथ बनाई जाती है और मलाईदार छोले होते हैं। इसके अलावा आप काफी प्रकार के भटूरे का स्वाद ले सकते हैं।  तो, कभी समय निकालें और यहां जरूर जाएं।

5. रामा छोले भटूरे

 पता- मार्ग, डबल स्टोरी, अशोक नगर, नई दिल्ली

रामा छोले भटूरे जो कि जेल मार्ग, अशोक नगर, नई दिल्ली में है काफी फेमस है। दरअसल, रामा छोले भटूरे के छोले भटूरे विराट कोहली को भी पसंद है। आमतौर पर वीकेंड पर यहां भीड़भाड़ ज्यादा होती है। हालांकि, बाकी दिनों में आप कभी भी यहां जाकर आराम से खड़े होकर छोले भटूरे खा सकते हैं। यह स्टैंड-एंड-ईट या टेकअवे जॉइंट है। तो, दिल्ली के इन फेमस छोले भटूरों का मजा जरूर लें।

यह भी पढ़ें: समर वेकेशन पर जाने से पहले चेक कर लीजिए अपनी Travel kit, यहां देखें 15 सामान की लिस्ट

हलवाई भी नहीं बताते घर में गाढ़ा दही जमाने का ये तरीका, ट्रिक जानकर बन जाएं एक्सपर्ट

सुबह के नाश्ते में क्या बनाएं? अगर आपको भी रहती है ये टेंशन तो यहां देखें 10 मिनट में बनने वाले Breakfast की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल