Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. 100 रुपये में खरीद लेंगे दुनियाभर की चीजें, Delhi के इन 4 सबसे सस्ते मार्केट घूमकर हर कोई महसूस करता है अमीर

100 रुपये में खरीद लेंगे दुनियाभर की चीजें, Delhi के इन 4 सबसे सस्ते मार्केट घूमकर हर कोई महसूस करता है अमीर

Written By: Pallavi Kumari Published : Mar 19, 2023 04:46 pm IST, Updated : Mar 19, 2023 04:46 pm IST

Cheapest market in delhi: दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं है बल्कि, ये बड़े दिल वालों का शहर है जहां, आप बड़ी-बड़ी चीजें कम दाम में खरीद सकते हैं।

sarojini- India TV Hindi
Image Source : DELHI TOURISM sarojini

Cheapest market in delhi: दिल्ली सच में बड़े दिल वाले लोगों का शहर है। इस शहर में हर कोई खुल कर जी सकता है और कम पैसों में अच्छी सी अच्छी चीजों को खरीद कर सकता है। जी हां, आज हम आपको दिल्ली के 4 ऐसे बाजारों में बताएंगे जहां आप 100 रुपए में बहुत कुछ खरीद सकते हैं। चाहे कपड़े हों या घर की चीजें हों, आप तमाम चीजों को कम पैसों में और कई विकल्पों के साथ खरीद सकते हैं। तो, आइए जानते हैं दिल्ली के सबसे सस्ते मार्केट के बारे में।

दिल्ली के सबसे सस्ते मार्केट-Delhi cheapest market in delhi in Hindi

1. कपड़ों के लिए सरोजनी-Sarojini nagar market

कपड़ों के लिए सरोजनी मार्केट सबसे ज्यादा फेमस है। यहां आपको सबसे सस्ते दामों पर कपड़े मिल जाएंगे। जीन्स टॉप से लेकर वेस्टर्न व इंडियन तक, यहां आपको हर प्रकार से कपड़े मिल जाएंगे। तो, आपको कपड़ों की शॉपिंग करनी है तो दिल्ली के सरोजनी मार्केट जरूर जाएं।

क्या आप भी फेंक देते हैं ज्यादा पका केला? तो अपनाएं ये टिप्स और ऐसे करें इस्तेमाल

2. शादी के सामानों के लिए चांदनी चौंक-Chandni chowk

अगर आपको शादी की शॉपिंग करनी है, तो दुल्हन के लहंगे से लेकर हल्दी व मेंहदी तक की सजावट के सामान आपको यहां मिल जाएंगे।  साथ ही आप अपने रिश्तेदारों के लिए कपड़े और रिटर्न गिफ्ट भी आप इस बाजार से खरीद सकते हैं। तो, अगर आपके घर में शादी है तो आपको तमाम चीजें यहां से खरीदनी चाहिए। 

3. सैंडल और मेकअप के लिए करोलबाग मार्केट-Karol bagh market

सैंडल और मेकअप के लिए  करोलबाग मार्केट काफी अच्छा है। आप यहां से सैंडल और मेकअप की चीजों को खरीद सकते हैं। साथ ही आपको ज्वेलरी खरीदनी है तो भी ये मार्केट आपके लिए बेस्ट है। आप शादी के लिए मैचिंग ज्वेलरी यहां कम दामों में ले सकते हैं। साथ ही आम दिनों की चीजें भी सस्ते दामों पर मिल जाएंगी। 

lajpat
Image Source : DELHI TOURISMlajpat

इस 1 विटामिन की कमी से सिर से गायब हो सकते हैं आपके बाल, तेजी से बढ़ सकती हैं कई समस्याएं

4. घर और सजावट के सामानों के लिए जनपथ और लाजपत मार्केट-Janpth and lajpat Market 

घर और सजावट के सामानों के लिए आप जनपथ और लाजपत मार्केट जा सकते हैं। आपको यहां कई प्रकार की चीजें मिल जाएंगी जो कि आपके घर की सजावट में काम आ सकती हैं। तो, अगर आप दिल्ली में हैं या दिल्ली घुमने आ रहे हैं तो आपको यहां कि इन बाजारों के बारे में जरूर जानना चाहिए और एक बार जरूर घुमकर आना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement