1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. बिना वीजा घूम सकते हैं आप ये 5 खूबसूरत देश, इनमें से एक है भारत का खूबसूरत पड़ोसी

बिना वीजा घूम सकते हैं आप ये 5 खूबसूरत देश, इनमें से एक है भारत का खूबसूरत पड़ोसी

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 21, 2023 06:00 am IST,  Updated : Aug 21, 2023 06:00 am IST

बिना वीजा के घूमने वाले देशों को भी आप अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर लें ताकि आपको जब भी समय मिले, आप यहां एक बार घूम के आ सकें।

Travel Without Visa- India TV Hindi
Travel Without Visa Image Source : SOCIAL

भारत एक बेहद खूबसूरत देश है और यहां आप आराम से कभी भी और कहीं भी घूम सकते हैं। लेकिन, अगर आप भारत के बाहर कहीं घूमना चाह रहे हैं तो कुछ देश हैं जहां आप बस अपने पासपोर्ट पर जा सकते हैं और ट्रेवल वीजा की जरुरत भी नहीं है। खास बात ये है कि यहां आपको अपने यहां के कुछ लोग भी मिल जाएंगे और बिना ज्यादा पैसा खर्च किए आप यहां एक सुखद छुट्टी का भी आनंद ले सकते हैं। तो, आइए, जानते हैं आज ऐसे 5 देशों के बारे में जहां आप बिना वीजा घूम सकते हैं। 

बिना वीजा घूम सकते हैं आप ये 5 खूबसूरत देश-Countries To Travel Without Visa From India

1. भूटान

भूटान भारत का सबसे खूबसूरत पड़ोसी देश है। आप यहां हवाई या सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। हिमालय की पर्वत श्रृंखला में बसा ये देश बौद्ध धर्म के लिए जाना जाता है। आप यहां  ट्रेकिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लेने जा सकते हैं। यहां आप कई जगहों पर घूम सकते हैं जैसे  टाइगर नेस्ट, दोचुला पास,  हा वैली और पुनाखा जोंग। साथ ही आप यहां कई प्रकार के बौद्ध मठों में भी घूम सकते हैं।

World photograpy day: नेचुरल से लेकर प्री वेडिंग फोटोग्राफी तक, ये हैं दिल्ली के 5 बेस्ट Photography Sites

2. मॉरीशस 

मॉरीशस में लोग वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेने जाते हैं। इस देश में आपको कई सारे भारतीय भी मिल जाएंगे जैसे कि यूपी बिहार की तरह भोजपुरी बोलते हुए बहुत से लोग। यहां समुद्र के किनारे खड़ी पहाड़ियां हैं और उन से टकराती हुई समुद्र की लहरें भी जिनका आप आनंद लेने जा सकते हैं। 

3. इंडोनेशिया

अगर आपके पास पासपोर्ट है तो आप  इंडोनेशिया बीना टूरिस्ट वीजा के जा सकते हैं। यहां आप बाली जा सकते हैं और फिर नीले समंदर, मरीन लाइफ और ज्वालामुखी वाले पहाड़ों का आनंद ले सकते हैं। आप पापुआ आइलैंड और जकार्ता भी घूमने जा सकते हैं। 

Travel Without Visa countries
Image Source : SOCIALTravel Without Visa countries

एक बार फिर पर्यटकों के लिए खुला अमृत उद्यान, जानें कब जाएं और ऑनलाइन टिकट कैसे पाएं

4. फिजी

अगर आप किसी आईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको फिजी जाना चाहिए। दरअसल, यहां आपको बड़े प्यारे-प्यारे गांव मिल जाएंगे। यहां आपको हिंदी बोलने वाले लोग भी मिल जाएंगे। फिजी में आप सुवा गार्डेन ऑफ स्लीपिंग जाएंट, फॉरेस्ट पार्क और फिजी म्यूजियम घूमने जा सकते हैं। यहां आप 3 दिन बस 1 लाख के खर्च में बिता सकते हैं। 

5. सेशेल्स

अगर आपके मन में अफ्रीका और द्विपों पर घूमने और रहने की चाहत है तो आपको सेशेल्स जाना चाहिए। यहां आप माहे और प्रसलिन आइलैंड जैसी कई खूबसूरत द्विपों पर अपना सुंदर समय गुजार सकते हैं। तो, अगर आपको कहीं भारत से बाहर घूमना है तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल