1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. दिल्ली से जम्मू कश्मीर ट्रेन से कैसे जा सकते हैं, श्रीनगर के लिए वंदे भारत कहां से मिलेगी, जान लें फुल डिटेल

दिल्ली से जम्मू कश्मीर ट्रेन से कैसे जा सकते हैं, श्रीनगर के लिए वंदे भारत कहां से मिलेगी, जान लें फुल डिटेल

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 05, 2026 01:53 pm IST,  Updated : May 05, 2026 01:53 pm IST

Delhi To Jammu Kashmir Train: दिल्ली से जम्मू कश्मीर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो बड़ी आसानी से ट्रेन से आप जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको ट्रेन का सही समय और कौन सी ट्रेन कहां से मिलेगी इसकी पूरी जानकारी होना जरूरी है। आइये जानते हैं दिल्ली से जम्मू कश्मीर ट्रेन से कैसे पहुंच सकते हैं?

दिल्ली से जम्मू कश्मीर ट्रेन से कैसे पहुंचें- India TV Hindi
दिल्ली से जम्मू कश्मीर ट्रेन से कैसे पहुंचें Image Source : INDIA TV

गर्मी की छुट्टियों में लोग कहीं न कहीं घूमने जाने का प्लान करते हैं। अगर आप भी छुट्टियों में किसी हिल स्टेशन जाने का प्लान कर रहे हैं तो जम्मू कश्मीर जा सकते हैं। जम्मू कश्मीर घूमने के लिए ट्रेन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। वंदे भारत ट्रेन से आप कुछ ही घंटों में जम्मू तवी से होते हुए कटरा और फिर श्रीनगर पहुंच सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें दिल्ली से कैसे कश्मीर पहुंच सकते हैं।

दिल्ली से जम्मू कश्मीर ट्रेन से कैसे जा सकते हैं?

दिल्ली से श्रीनगर जा रहे हैं तो दिल्ली से श्रीशक्ति एक्सप्रेस ले सकते हैं। ये ट्रेन 7:05pm पर चलती है और सुबह 5:40am पर पहुंचा देती है। वंदे भारत एक्सप्रेस से आप दिल्ली से कटरा 14:15pm पर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा उत्तम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ले सकते हैं। ये दिल्ली से 8:50pm पर चलती है और 7:55 Am पर कटरा पहुंचा देती है। जम्मू मेल आपको 9:15am पर कटरा पहुंचा देगी और हिमसागर एक्सप्रेस सुबह 10:45 पर कटरा पहुंचती है। श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा आपको 10:45am पर पहुंचा देगी। कटरा वीकली एक्सप्रेस भी आपको 1:30pm पर पहुंचा देगी। जम्मू मेल आपको 9:15am पहुंचा देगी। झेलम एक्सप्रेस आपको 9:45am पर कटरा पहुंचा देगी। गाल्टाधाम पूजा एक्सप्रेस भी आपको 7:30am पहुंच जाएगी। इन ट्रेन से आप कटरा श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को आसानी से कनेक्ट हो सकते हैं।

जम्मू तवी से श्रीनगर के लिए ट्रेन

पहली वंदे भारत जम्मू तवी से श्रीनगर (26401) सुबह 6:20 बजे चलती है जो आपको 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचा देगी। आप कुल 4 घंटे 50 मिनट में 267 किलोमीटर का सफर तय कर लेंगे। दूसरी ट्रेन जम्मू तवी से श्रीनगर (26403) के लिए दोपहर 1:20 बजे चलती है जो शाम 6:00 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। श्रीनगर से जम्मू तवी (26402) दोपहर 2:00 बजे चलती है। जो शाम 6:50 बजे जम्मू तवी पहुंचा देती है। वहीं दूसरी ट्रेन श्रीनगर से जम्मू तवी (26404) सुबह 8 बजे श्रीनगर से चलती है और दोपहर 12.40 पर आपको जम्मू तवी पहुंचा देती है।

कटरा से श्रीनगर के लिए ट्रेन

अगर आप वैष्णो देवी के दर्शन के बाद जम्मू कश्मीर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए कटरा से भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ले सकते हैं। कटरा से आपको पहली ट्रेन 8.05 Am और दूसरी ट्रेन 14.55 Pm पर मिलेगी। जम्मू तवी के बाद अगला स्टेशन कटरा ही है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल