1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. बरसात में कई गुना बढ़ जाती है भारत में स्थित इन जगहों की खूबसूरती, जरूर करें एक्सप्लोर

बरसात में कई गुना बढ़ जाती है भारत में स्थित इन जगहों की खूबसूरती, जरूर करें एक्सप्लोर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 14, 2024 02:54 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 03:05 pm IST

क्या आपको भी बारिश का मौसम पसंद है? अगर हां, तो आपको बारिश के मौसम में कम से कम एक बार भारत की इन बेहद खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

Monsoon Destinations in India- India TV Hindi
Monsoon Destinations in India Image Source : PEXELS

बारिश के मौसम में भारत की इन जगहों की सुंदरता की तुलना अक्सर स्वर्ग से की जाती है। भारत में स्थित इन जगहों पर जाने वाले टूरिस्ट्स इन सभी जगहों पर कई दिन बिता सकते हैं। इस बार आप भी इनमें से किसी भी एक जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जरूर जाएं। यकीन मानिए आप इन सभी जगहों पर बार-बार वापस आना चाहेंगे।

  • मुन्नार- मुन्नार की खूबसूरती को देखने के लिए केवल भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी टूरिस्ट्स भी काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आते हैं। केरल में स्थित मुन्नार में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं लेकिन मॉनसून में इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। मुन्नार में आप पहाड़ों से लेकर झीलों तक, एडवेंचर एक्टिविटीज से लेकर ट्रेडिशनल शोज तक, कई चीजों का अनुभव कर सकते हैं।

  • शिलॉन्ग- मेघालय में स्थि शिलॉन्ग को एक्सप्लोर करने के लिए भी मॉनसून का सीजन परफेक्ट साबित हो सकता है। मॉनसून में शिलॉन्ग की खूबसूरती कई गुना बढ़ सकती है। आपको बता दें कि शिलॉन्ग को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। यहां के वॉटर फॉल्स टूरिस्ट्स को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं।

Shillong
Image Source : PEXELSShillong

  • कुर्ग- कर्नाटक में स्थित कुर्ग सदाबहार लकड़ी के जंगल से घिरा हुआ है। यहां पर आप धुंध की पहाड़ियों, आकर्षक चोटियों और हरी-भरी घाटियों के बीच सुकून के पल जी सकते हैं। शहर के शोर-गुल से दूर ये जगह सोलो ट्रिप के लिए भी परफेक्ट साबित हो सकती है। इस जगह पर आप अपने पार्टनर के साथ मॉनसून के रोमांटिक मौसम में भी घूमने के लिए जा सकते हैं। 

  • चेरापूंजी- बरसाती मौसम में चेरापूंजी की सुंदरता वाकई में किसी का भी दिल जीत सकती है। अगर आपको नेचर के करीब रहना पसंद है तो आपको कम से कम एक बार चेरापूंजी को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल