1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. मुंबईवासी भी होंगे इन खूबसूरत जगहों से अनजान, स्वर्ग जैसा दिखता है यहां नजारा, भीड़भाड़ से दूर मिलेगी शांति

मुंबईवासी भी होंगे इन खूबसूरत जगहों से अनजान, स्वर्ग जैसा दिखता है यहां नजारा, भीड़भाड़ से दूर मिलेगी शांति

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 23, 2025 10:25 am IST,  Updated : Jan 23, 2025 12:01 pm IST

Hidden Tourist Places Near Mumbai: मुंबई की भीड़भाड़ से दूर कहीं सुकून के पल गुजारने की चाहत है तो हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं। जहां शांति और स्वर्ग जैसी खूबसूरती के नजारे देखने को मिलेंगे। आप इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।

मुंबई के आसपास घूमने की जगह- India TV Hindi
मुंबई के आसपास घूमने की जगह Image Source : SOCIAL

मुंबई को भारत के सबसे व्यस्त शहरों में गिना जाता है। मुंबईकर पूरे सप्ताह जी तोड़ मेहनत करते हैं और फिर वीकेंड पर कहीं सुकून के पल बिताने निकल पड़ते हैं। मुंबई के आप-पास ऐसी कई खूबसूरत जगह हैं जहां आपको शांति के साथ खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। लोनावाला और खंडाला लोगों के बीच काफी फेमस हैं लेकिन हम आपको कम जाने पहचाने या मुंबई के आसपास के हिडन प्लेसेस के बारे में बता रहे हैं। इस नजहों पर आपको ठंडी हवा, पहाड़ियां, पुराने बीच और महाराष्ट्र के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने को मिलेगा। बस कुछ घंटों की ड्राइव करके आप यहां पहुंच सकते हैं।

मुंबई के आसपास घूमने की जगह

जौहर- ये जगह मुंबई से 120 किमी दूर है। यहां आप अक्टूबर से मार्च महीने तक घूमने का प्लान कर सकते हैं। भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशनों से जब मन ऊब जाए तो आप जौहर जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां आपको खूबसूरत झरने और हनुमान पॉइंट जैसे शांत आकर्षण केन्द्र मिलेंगे। यहां जय विलास पैलेस जरूर घूम लें। 

दापोली- मुंबई से करीब 215 किलोमीटर दूर है दापोली, जो बेहद शांत बीच है। यहां मुरुद, करदे और लाडघर जैसे कई शानदार सी बीच हैं। जहां आप लंबी सैर कर सकते हैं। सनसेट और सनराइज को इंजॉय कर सकते हैं। यहां बोटिंग के दौरान कई बार डॉल्फ़िन भी नजर आती हैं। गोवा की भीड़ से दूर ये एकदम शांत बीच हैं।

भंडारदरा- यहां झील किनारे बैठना आपके दिल और दिमाग को शांति देगा। ये जगह मुंबई से 165 किमी दूर है। जून से फरवरी के बीज आप यहां घूमने जा सकते हैं। चारों ओर प्रकृति से घिरे नजारे देखने को मिलेंगे। यहां शांत झील के साथ रंधा झरने तक का नजारा देखने को मिलेगा। यहां आप झील के किनारे कैंपिंग भी कर सकते हैं। 

कामशेत- मुंबई से सिर्फ 110 किमी दूर है कामशेत, जहां आप पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। एड्रेनालाईन के दीवानों के लिए ये किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। अगर आपको पैराग्लाइडिंग नहीं करनी तो आप कामशेत झीलों, गुफाओं और हरे-भरे मनोरम दृश्यों का मजा ले सकते हैं। 

कास पठार- मुंबई से 280 किमी दूर प्रकृति के उपहार से कम नहीं है ये जगह। यहां सितंबर से अक्टूबर तक आप घूमने जा सकते हैं। ये जगह यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है जहां मानसून के बाद के महीनों में पूरी घाटी फूलों से घिर जाती है। यहां आपको 850 से ज्यादा पौधे और उन पर आए खूबसूरत फूल देखने को मिल जाएंगे। ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल