1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Ramadan 2024: दस्तरखान से लेकर खजूर और सेवई तक, यहां से करें रमज़ान की खरीदारी

Ramadan 2024: दस्तरखान से लेकर खजूर और सेवई तक, यहां से करें रमज़ान की खरीदारी

 Published : Mar 05, 2024 10:02 am IST,  Updated : Mar 05, 2024 10:02 am IST

Ramadan shopping: 11 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू होने जा रहा है और इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में इस खास महीने के लिए लोग खूब सारी तैयारियां करते हैं जिसके लिए आप दिल्ली के इन बाजारों से खरीदारी कर सकते हैं।

ramadan shopping- India TV Hindi
ramadan shopping Image Source : SOCIAL

Ramadan shopping: रमजान (Ramadan 2024) का पाक महीना शुरू होने वाला है और इसके लिए दुनियाभर के मुसलमान भाई-बहनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर लोग न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को खरीदकर रखते हैं बल्कि घरों की भी सजावट करते हैं। परदों से लेकर दस्तरखान तक बदलते हैं और यहां तक की लोग हर दिन के लिए नए कपड़ों तक की खरीदारी करते हैं। तो, इन बातों का ख्याल रखते हुए दिल्ली के ये बाजार आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं और आप यहां से सारी शॉपिंग कर सकते हैं। तो,आइए जानते हैं  दिल्ली में कहां से करें रमज़ान की खरीदारी।

दिल्ली में कहां से करें रमज़ान की खरीदारी

1.  चांदनी चौक 

चांदनी चौक दिल्ली के सबसे पुराने और सबसे किफायती बाजारों में से एक है। अच्छी तरह से फैला हुआ बाजार कई छोटे बाजारों में विभाजित है कपड़े और बॉर्डर के लिए किनारी बाजार तो मसाले और सूखे मेवे के लिए खारी बावली। तो, यहां से आप कपड़े, सजावट के सामान, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और सेवई जैसी चीजों को ले सकते हैं। ये यहां काफी किफायती दामों पर मिलता है। 

sevai
Image Source : SOCIALsevai

Ramadan 2024: रोज़ा रखने से पहले खुद को करें तैयार, अभी से इन बातों का रखें ख्याल!

2. सदर बाजार

सदर बाजार एक ऐसी जगह है जहां से आपको सबकुछ मिल जाएगा। आप अपने लिए कपड़े खोज रहे हों या फिर गहने या घर की सजावट और जरूरत का कोई सामान।  ये सभी चीजें आपको यहीं मिल जाएंगी। यहां थोक में चीजें मिलती हैं और इसलिए यहां से आप सस्ती चीजों को खरीद सकते हैं। तो,  रमज़ान की खरीदारी के लिए आप एक बार इस मार्केट में घूमकर आ सकते हैं।

मथुरा-वृंदावन से कम फेमस नहीं है यहां की होली, रंग नहीं मसान की राख से खेलते हैं लोग

3. लाजपत मार्केट

लाजपत मार्केट, रमज़ान की खरीदारी के लिए परफेक्ट प्लेस हो सकती है। दरअसल, इस मार्केट में आपको तरह-तरह की चीजें मिलेंगी खासकर कि घर की सजावट की। जैसे टेबल और कुर्सियों के लिए कवर, परदे, बेडशीट और दस्तरखान खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से कपड़े और बाकी चीजों को खरीद सकते हैं जो कि आपको किफायती दाम पर मिल जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल