1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन कर घूम आएं ये जगह, नहीं तो अधूरी रह जाएगी बृजधाम की यात्रा

वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन कर घूम आएं ये जगह, नहीं तो अधूरी रह जाएगी बृजधाम की यात्रा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 11, 2025 12:40 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 12:40 pm IST

Mathura Vrindavan Tourist Place: वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद आपको बृजधाम की इन पावन जगहों पर भी जरूर जाना चाहिए। आपका मन कृष्ण लीला से जुड़ी इन जगहों पर जाकर आनंदित हो जाएगा। इन जगहों पर जाए बिना वृंदावन की यात्रा अधूरी सी लगेगी।

मथुरा वृंदावन के आसपास घूमने की जगह- India TV Hindi
मथुरा वृंदावन के आसपास घूमने की जगह Image Source : FREEPIK

हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु मथुरा और वृंदावन की ओर खिंचे चले आते हैं। खासकर होली और जन्माष्टमी जैसे पर्वों पर यहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। यदि आप भी ब्रजधाम की यात्रा का मन बना रहे हैं, तो जान लीजिए कि यहां सिर्फ बांके बिहारी मंदिर ही नहीं, बल्कि कई दूसरी धार्मिक मान्यता वाली घूमने की जगह हैं। आप यहां भगवान कृष्ण की लीलाओं और उनके स्थलों पर घूम सकते हैं। यकीन मानिए यहां पहुंचकर आपको एकदम अद्भुत अहसास होगा। इस पावन भूमि पर एक बार आना आपके मन को राधा रानी के चरणों में समर्पित कर देगा।

वृंदावन में घूमने की जगह

वृंदावन मथुरा जिले में पड़ने वाला एक प्रमुख तीर्थस्थल है, जहां भगवान कृष्ण ने अपनी बाल लीलाएं रचाईं थीं। वृंदावन को मंदिरों की नगरी कहा जाता है। यहां भगवान कृष्ण का बिहारी रूप है जो बांके बिहारी मंदिर में स्थित है।

  • बांके बिहारी मंदिर – कृष्णभक्ति का केंद्र बिंदु
  • प्रेम मंदिर – रात में रोशनी से जगमगाता हुआ ये मंदिर अद्भुद अहसास कराएगा 
  • इस्कॉन मंदिर – देश विदेश में इस्कॉन मंदिर की मान्याता है और लाखों अनुयायी हैं
  • माता वैष्णो देवी मंदिर – जम्मू के मंदिर के रूप में स्थापित माता का मंदिर 
  • प्रियकांत जू मंदिर, रंगनाथ मंदिर, निधिवन और पागल बाबा मंदिर यहां घूमने की जगह हैं।

मथुरा में घूमने की जगहें

वृंदावन दर्शन के बाद आप मथुरा जा सकते हैं। अगर 1-2 दिन का प्लान है तो रात में मथुरा जाकर रुक जाएं और इन खास जगहों पर घूमने जाएं।

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर – भगवान कृष्ण का जन्मस्थल
  • द्वारिकाधीश मंदिर – भव्यता और श्रद्धा का प्रतीक
  • बिरला मंदिर – शांत वातावरण और सुंदर मंदिर
  • यमुना घाट – जहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं
  • मथुरा-वृंदावन के आसपास के दर्शनीय स्थल

यदि आप 2-3 दिन की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन जगहों पर भी घूमने का प्लान कर सकते हैं।

  • गोवर्धन पर्वत – 21 किलोमीटर की परिक्रमा आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती है
  • बरसाना- यहां राधा रानी का मंदिर है यहां पहुंचते ही कृष्ण भक्त प्रेमरस से सराबोर हो जाते हैं
  • बरसाना – राधा रानी का जन्मस्थान, जहां लट्ठमार होली खेली जाता है
  • गोकुल – कृष्ण की बाल लीलाओं की भूमि
  • रमणरेती – जहां बालकृष्ण रेत में खेलते थे
  • दाऊजी मंदिर – बलराम जी को समर्पित यह भव्य मंदिर है

एक बार आप पूरे बृजधाम की यात्रा करके आएंगे तो आपको आत्मिक शांति का अहसास होगा। बृजभूमि के कण-कण में आपको अपार श्रद्धा और भक्ति का अहसास होगा। कान्हा की पावन नगरी में जो एक बार जाता है ब्रज भूमि में खो जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल