1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. World Tourism Day 2022: क्यों मनाया जाता है 'वर्ल्ड टूरिज्म डे', जानें क्या है इस बार का थीम

World Tourism Day 2022: क्यों मनाया जाता है 'वर्ल्ड टूरिज्म डे', जानें क्या है इस बार का थीम

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 27, 2022 12:54 pm IST,  Updated : Sep 27, 2022 12:56 pm IST

इस बार 'वर्ल्ड टूरिज्म डे' का थीम 'रिथिंकिंग टूरिज्म' (Rethinking Tourism) रखा गया है। टूरिज्म डे की शुरुआत ही पर्यटन को बढ़ावाा दे देने के लिए किया गया था। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) ने शुरू किया था।

World Tourism Day 2022- India TV Hindi
World Tourism Day 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत साल 1989 में UNWTO ने की थी।
  • 'वर्ल्ड टूरिज्म डे 2022' की मेजबानी इंडोनेशिया कर रहा है।
  • इस बार वर्ल्ड टूरिज्म डे का थीम 'रिथिंकिंग टूरिज्म' रखा गया है।

World Tourism Day 2022: आज यानी कि 27 सितंबर को दुनिया भर में 'वर्ल्ड टूरिज्म डे' (विश्व पर्यटन दिवस) सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज का दिन सैर-सपाटा करने वाले लोगों के लिए खास मायने रखता है। आपको बता दें कि टूरिज्म डे की शुरुआत ही पर्यटन को बढ़ावाा दे देने के लिए किया गया था। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) ने शुरू किया था। इस दिन को खास बनाने के लिए कई देशों के टूरिज्म बोर्ड शामिल रहते हैं, जो पर्यटन क्षेत्र में बढ़ोतरी करने के लिए आकर्षत ऑफर लॉन्च करते हैं। 

'वर्ल्ड टूरिज्म डे' का इतिहास

विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत साल 1989 में UNWTO ने की थी। वहीं बहुत से लोगों के मन में ये सवाल भी उठ रहा होगा कि इसकी शुरुआत आज से ही क्यों की गई... तो हम आपको बता दें कि साल 1970 में UNWTO को 27 सितंबर के दिन ही मान्यता  मिली थी।

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2022: क्या है 51 शक्तिपीठों की कथा, माता के इन मंदिरों में दर्शन मात्र से पूरी होती है हर मुराद

ये देश कर रहा है होस्ट

'वर्ल्ड टूरिज्म डे 2022' की मेजबानी इंडोनेशिया कर रहा है। मालूम हो कि इंडोनेशिया पर्यटकों को बेहतरीन हॉस्पिटेलिटी के लिए जाना जाता है। यहां के मुख्य इनकम सोर्स पर्यटन क्षेत्र को माना जाता है। 

क्या है इस बार की थीम? 

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि दुनिया दो सालों से महामारी कोरोनावायरस से बुरी तरह जूझ रही थी। कोरोना की वजह से पर्यटन क्षेत्र बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुआ था। यही वजह है कि इस बार वर्ल्ड टूरिज्म डे का थीम 'रिथिंकिंग टूरिज्म' (Rethinking Tourism) रखा गया है। 

ये भी पढ़ें: Navratri 2022 Fasting Tips: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, जानें यहां पूरी डाइट लिस्ट

टूरिज्म डे मनाने की वजह 

वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाने के पीछे की असल वजब पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है. दरअसल, कई देश, शहर और राज्य सोर्स ऑफ इनकम के लिए पर्यटन क्षेत्र पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में पर्यटन के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी हो जाता है। वहीं आज के दिन दुनिभर के घुमक्कड़ों और पर्यटकों को घूमने की जगहों के प्रति आकर्षित भी किया जाता है। पर्यटन में बढ़ोतरी होने से रोजगार के अवसर भी खुलते हैं। अगर कोई कहीं घूमने जाता है तो उस जगह के होटल, रिसॉर्ट वाले से लेकर सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को भी फायदा होता है। रोजगार के दरवाजे खुले रहे इसलिए भी पर्यटन क्षेत्र का फलना-फूलना जरूरी है।

और पढ़ें: Waterfall in India: मन को मोह लेते हैं भारत में मौजूद इन झरनों के खूबसूरत नजारे, आपने देखा क्या?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल