1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल के बाद रीवा जोन में MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की ड्रग्स और कैमिकल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के बाद रीवा जोन में MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की ड्रग्स और कैमिकल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jul 06, 2026 12:02 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 12:02 pm IST

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस ने एक ड्रग रैकेट का भांडाफोड़ किया है। आरोपी यहां एमडी ड्रग बनाकर मुंबई तक तस्करी किया करते थे।

Rewa News- India TV Hindi
रीवा न्यूज Image Source : IMAGE SOURCE-X@RAJASONI

मध्य प्रदेश के रीवा जोन में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में पुलिस ने कथित MD ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में करोड़ों रुपये की संदिग्ध MD ड्रग्स, केमिकल, एसिड, ड्रग्स बनाने के उपकरण और एक लग्जरी फोर-व्हीलर वाहन जब्त किया गया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन में, मऊगंज एसपी एस.के. जैन और एसडीओपी सची पाठक के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई।

रीवा के रास्ते मुंबई होती थी सप्लाई

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि यहां तैयार होने वाली MD ड्रग्स की सप्लाई रीवा के रास्ते मुंबई तक की जाती थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रदेश पुलिस प्रमुख ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए आईजी गौरव राजपूत, एसपी मऊगंज और पूरी टीम की प्रशंसा की है। आईजी ने भी कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की बात कही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। मुंबई तक सप्लाई, बरामद माल की कीमत और अन्य नेटवर्क से जुड़े दावे अभी प्रारंभिक पुलिस जानकारी पर आधारित हैं। इनकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

नीमच में भी पुलिस ने भी किया ड्रग रैकेट का भांडाफोड़

मध्य प्रदेश की आगर मालवा पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को कभी अपनी बड़ी कामयाबी बताया था। झालावाड़ जिले के डग पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले घटाखेड़ी गांव में जनवरी 2026 में हुई रेड पर कोर्ट के गंभीर सवाल उठाने के बाद, राजस्थान में लगभग 100 ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें मध्य प्रदेश के दो स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) भी शामिल हैं। चौमहला कोर्ट के 13 जून को जारी आदेश के बाद सोमवार को डग पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया। जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें आगर कोतवाली के SHO शशि उपाध्याय, बड़ोद के SHO रूप सिंह, SI राखी गुर्जर, ASI अजय जाट, राहुल विश्वकर्मा, कॉन्स्टेबल शुभम और कई अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जाँच के दौरान अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

रिपोर्ट-अशोक मिश्रा (रीवा)

 ये भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में नए वक्फ बोर्ड का गठन, पहली बार दो हिंदू सदस्यों की हुई नियुक्ति

शिवपुरी में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ के डिफेंस प्लांट की रखी गई नींव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।