1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. युवती को पीटकर किया जख्मी, फिर डाला मिर्ची पाउडर; आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

युवती को पीटकर किया जख्मी, फिर डाला मिर्ची पाउडर; आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 21, 2024 02:49 pm IST,  Updated : Apr 21, 2024 02:50 pm IST

गुना में एक युवती के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी के अतिक्रमण को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया।

प्रतीकात्मक फोटो - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मध्य प्रदेश के गुना जिले में प्रशासन ने एक आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया है। आरोपी ने एक युवती के साथ ज्यादती की थी। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामला गुना जिले के नानाखेड़ी इलाके का है। यहां अयान पठान नाम के युवक ने एक युवती के साथ मारपीट की थी। युवती की आंखों में भी चोट आई है। आरोपी ने युवती के शरीर के जख्मों पर मिर्ची पाउडर भी डाला।

युवती की आंखों पर हमला 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने रविवार को उसके अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से जमींदोज करा दिया। आरोपी ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कर रखा था। इस पर पहले नोटिस भी दिया गया था। जवाब नहीं मिला, तो प्रशासन ने मकान के उस हिस्से को तोड़ दिया, जो अतिक्रमण कर बनाया गया था। युवती के साथ गुरुवार को आरोपी ने दरिंदगी की थी। झाड़ू के पिछले हिस्से से युवती की आंखों पर हमला किया था और मारपीट की थी। उसके शरीर के घाव पर उसने मिर्ची पाउडर भी डाल दिया था। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताई चिंता

युवती के परिजन आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी चिंता जताई थी। उन्होंने 'एक्स'पर लिखा था कि गुना की बेटी के साथ बर्बरता की खबर विचलित कर देने वाली है। अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिले, ताकि कोई हैवान हमारी बहन-बेटी के सम्मान से खिलवाड़ न कर सके। (IANS)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।