1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में सोमवार को होगा कैबिनेट विस्तार, इतने लोगों के नाम हो सकते हैं फाइनल

मध्य प्रदेश में सोमवार को होगा कैबिनेट विस्तार, इतने लोगों के नाम हो सकते हैं फाइनल

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 24, 2023 06:35 pm IST,  Updated : Dec 24, 2023 06:45 pm IST

मध्यप्रदेश में कल यानी सोमवार को कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए कई नेताओं के नाम भी फाइनल किए जा चुके हैं। बता दें कि सीएम मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार शीर्ष नेताओं के लिए चर्चा कर रहे थे।

मध्य प्रदेश में सोमवार को होगा कैबिनेट विस्तार।- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में सोमवार को होगा कैबिनेट विस्तार। Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव को सीएम बनाया है। वहीं सीएम बनने के बाद से मोहन यादव दिल्ली के दौरे पर गए थे। इस दौरान मंत्रिमंडल को लेकर शीर्ष नेताओं के साथ भी बैठकें की गईं। दिल्ली में डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई अन्य शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की। उनके साथ राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री भी दिल्ली की इन बैठकों में शामिल रहे। 

दोपहर 3:30 बजे होगा शपथ ग्रहण

वहीं अब कल कल यानी सोमवार को मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार होगा। कल दोपहर 3:30 बजे एमपी कैबिनेट में शामिल होने वाले सभी नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में 35 मंत्रियों का पूरा सीएम मंत्रिमंडल होने वाला है। इसमें 34 मंत्री होंगे जबकि इनके अलावा सीएम भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। 

नए नामों को किया जा सकता है शामिल

बता दें कि मध्य प्रदेश की कैबिनेट में इस बार कई नए नामों को शामिल करने को लेकर चर्चा की जा रही है। इसे लेकर शीर्ष नेताओं के साथ सीएम मोहन यादव लगातार मंथन कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ पुराने चेहरे भी मोहन यादव की कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। सीएम मोहन यादव लगातार दो बार दिल्ली का दौरा भी कर चुके हैं। माना जा रहा है कि दोनों ही दौरों में सीएम ने कैबिनेट विस्तार को लेकर पार्टी के उच्च स्तरीय नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा की है।

यह भी पढ़ें- 

रिश्तों का कत्ल! पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटे ने बताया पूरा मंजर

VIDEO: आखिर शिवराज सिंह चौहान ने रामदास पुरी को अपने हाथों से क्यों पहनाया जूता, जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।