1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सीएम शिवराज सिंह चौहान गरजे, प्रियंका गांधी से पूछ डाले ये सवाल, बोले- देना होगा जवाब

सीएम शिवराज सिंह चौहान गरजे, प्रियंका गांधी से पूछ डाले ये सवाल, बोले- देना होगा जवाब

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 12, 2023 05:23 pm IST,  Updated : Oct 12, 2023 05:23 pm IST

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव के मद्देनजर अब सत्ताधारी दल और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश पहुंची हैं, जिसपर अब शिवराज सिंह चौहान ने कई सवाल पूछे हैं।

CM Shivraj Singh Chauhan raised questions on Priyanka Gandhi said Do you support statements of Digvi- India TV Hindi
सीएम शिवराज सिंह चौहान Image Source : PTI

भोपाल: देश में चुनावी लहर शुरू हो चुकी है। एक तरफ 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ अगले साल लोकसभा चुनाव होगा। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल बयानबाजी शुरू कर चुके हैं और एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी से पूछा कि आतंकवादी संगठन पीएफआई पर एनआईए द्वारा की जा रही कार्रवाई का कांग्रेस विरोध कर रही है। क्यों कांग्रेस आतंकी संगठन पीएफआई का समर्थन कर रही है। क्या प्रियंका गांधी दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करती हैं?

Related Stories

प्रियंका गांधी से शिवराज सिंह ने पूछे सवाल

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी आज चुनावी रैली करने के लिए मध्य प्रदेश के मंडला पहुंची थी। उनकी रैली से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से कई सवाल कर डाले। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आतंकी संगठन पीएफआई पर एनआईए द्वारा की जा रही कार्रवाई पर सवाल खड़ा करने को लेकर सीएम चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी इस सवाल का जलवाब दें कि क्या वे दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करती हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपकी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पीएफआई पर कार्रवाई होती है ति दिग्विजय सिंह विरोध करते हैं। क्या यही कांग्रेस का स्टैंड है। 

एमपी आ रही हैं तो जवाब देना होगा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, पीएफआई टेरर फंडिंग करती है। वह संगठन आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है। वह देश के दुश्मन हैं। ऐसे में उनका समर्थन करना क्या दिखाता है। आतंकवाजियों को महिमामंडित करना, सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करना, पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध करने वाले बयान से क्या आप (प्रियंका गांधी) सहमत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंकी जी आज मध्य प्रदेश में आपको जवाब देना पड़ेगा कि क्या आप दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं या नहीं। आप आज मंडल आ रही हैं। आदिवासी जिला है। आप जवाब दे बैगा, भारिया, सहरिया जाति की पिछड़ी बहनों को मैं 1000 रुपये देता था। कमलनाथ ने, कांग्रेस सरकार ने वो क्यों बंद किए। आदिवासी बहनें जवाब मांग रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।