1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दिग्विजय सिंह पर साध्वी प्रज्ञा का हमला, बोलीं- वो जीत ही नहीं सकते, एमपी में भाजपा बनाएगी सरकार

दिग्विजय सिंह पर साध्वी प्रज्ञा का हमला, बोलीं- वो जीत ही नहीं सकते, एमपी में भाजपा बनाएगी सरकार

 Reported By: Atul Singh Edited By: Avinash Rai
 Published : Oct 08, 2023 07:58 pm IST,  Updated : Oct 08, 2023 07:58 pm IST

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस, उदयनिधि स्टालिन और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। सनातन धर्म का अपमान करने वालों को उन्होंने कुबुद्धि वाला कहा है। साथ ही यह भी कहा कि एमपी में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

BJP LEADER Sadhvi Pragya THAKUR attacks Digvijay Singh says he can't win BJP will form government in- India TV Hindi
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा Image Source : FILE PHOTO

आज मुम्बई से सटे वसई में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा 'सनातन राष्ट्रचेतना सभा कार्यक्रम' में शामिल होने पहुंची थीं। इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सनातम धर्म पर विवादित बयान देने वाले उदयनिधि स्टालिन और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर जमकर हमला बोला था। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि सनातन और बारत आदि और अनंत हैं। जो नेता सनातन धर्म पर सवाल खड़े कर रहे हैं वो कुबुद्धि हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में देश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा, 'षडयंत्र के तहत सनातन और हिंदू धर्म को बदनाम किया जा रहा है। सनातन और हिंदू धर्म एक ही है।'

Related Stories

कांग्रेस पर साध्वी प्रज्ञा का कटाक्ष

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही देश को बांटने या उन ताकतों का साथ देना रहा है जो देश को बांटना चाहते हैं। देश का पहला प्रधानमंत्री कांग्रेस का खंडित भारत का था। कांग्रेस ने जानबूझकर हिंदू धर्म को जातियों में बांटने की कोशिश कर रहा है। लेकिन सनातन और हिंदू धर्म एक ही है। बाकी सब वर्ण और पंथ हैं। किसी के बांटने से सनातन धर्म कमजोर नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'विपक्ष चाहे जितनी भी कोशिश कर ले लेकिन 2024 के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की ही जीत होगी। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं। उन्होंने कहा था कि मैं नहीं रहूंगा तो बहुत याद आऊंगा। उनके कहने का मतलब होगा उनके द्वारा किए गए कामों को लोग याद करेंगे।'

'मध्य प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार'

उन्होंने कहा, 'शिवराज संह ने 18 साल तक मध्य प्रदेश में शासन चलाया है। भाजपा एक कैडेट आधारित पार्टी है। शिवराज चाह रहे होंगे कि कोई और नेता सामने आए और उनके काम को आगे बढ़ाए। लेकिन आखिरी फैसला पार्टी आलाकमान को ही लेना है। लेकिन इतना तय है कि मध्य प्रदेश में इस साल चुनाव में भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटकर आएगी।' कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वो खुद एक हारे हुए नेता है। मध्य प्रदेश में वो लोकसभा चुनाव जीत ही नहीं सकते हैं। वो हमारी पार्टी के फैसलों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। भाजपा सबी को जमीन पर काम करने का मौका देती है। अगर सांसदों को भाजपा विधानसभा में उतारने का फैसला ले रही है तो उसका फायदा मिलेगा। कमलनाथ या दिग्विजय कितनी भी कोशिश कर लें, मध्य प्रदेश में सरकार तो भाजपा की ही बनेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।