1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. "कांग्रेस की कन्फ्यूज़ करो वोट लो की नीति," सीएम शिवराज सिंह ने बोला बड़ा हमला

"कांग्रेस की कन्फ्यूज़ करो वोट लो की नीति," सीएम शिवराज सिंह ने बोला बड़ा हमला

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Oct 13, 2023 11:22 am IST,  Updated : Oct 13, 2023 11:22 am IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। शिवराज ने कहा कि पहले गांधी परिवार ने पूरे देश को ठगा और अब कमलनाथ गांधी परिवार को ठग रहे हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की कन्फ्यूज़ करो वोट लो की नीति है।

madhya pradesh elections- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनावी तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे ही नेताओं के एक दूसरे पर जुबानी तीर भी तेज होते जा रहे हैं। अब राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखे हमले बोले। शिवराज सिंह ने कहा कि गांधी परिवार ने पहले सबको ठगा था, लेकिन कमलनाथ गांधी परिवार को ही ठग रहे हैं। कल जिस तरह से प्रियंका गांधी से घोषणाएं करवाई गईं, मैंने वो वीडियो देखा। कई घोषणाएं करके बैठ गईं, फिर बोले एक औऱ कर दो। सीएम शिवराज ने कहा, "ना लेना है, ना देना है, अपने बाप का क्या जाता है?"

"ये राहुल और प्रियंका गांधी से झूठ बुलवा रहे"

मुख्यमंत्री मे कहा कि वोट के लिए इस तरह से झूठ बुलवाना, पहले भी राहुल गांधी से से झूठ बुलवाया कि 10 दिन में कर्ज़ा माफ कर देंगे, नहीं तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल देना। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की कंफ्यूज़ करो और वोट लो की नीति है। इनका पुराना घोषणा पत्र देख लें, इस वचन पत्र में इन्होंने कहा था कि हम बच्चों को चीजें निशुल्क दिलवाएंगे। जिन्होंने बच्चों की फीस छीन ली, बच्चों के लेपटॉप साईकल बंद कर दी। ये फिर से ठगने आ गए हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि ये कांग्रेस का झूठ है और वे लगातार राहुल गांधी से और प्रियंका गांधी से झूठ बुलवा रहे हैं। 

प्रियंका गांधी ने छात्रों को भत्ता देने की कही बात 
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुरुवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को भत्ता देने का वादा किया है। प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंडला जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने जाति जनगणना के वादे को भी दोहराया और दावा किया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आदिवासियों को आबादी में उनकी हिस्सेदारी के अनुरूप नौकरियां नहीं मिल रही हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हाल ही में, बिहार ने जाति जनगणना की और यह पता चला कि राज्य में 84 प्रतिशत लोग ओबीसी, एससी (अनुसूचित जाति) और एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के हैं। लेकिन नौकरियों में उनकी संख्या बहुत कम है। उनकी सही संख्या जानने के लिए और उनके साथ न्याय करने के लिए देश में जातीय जनगणना कराई जानी चाहिए।’’ 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: पिता की हत्या कर श्मशान घाट लेकर पहुंचा बेटा, तभी पुजारी ने गले पर देख लिए निशान... 

बंगाल BJP में क्यों मच गई अंतर्कलह? पार्टी मुख्यालय के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।