1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर में Coronavirus संक्रमितों की संख्या 4,427 पर पहुंची, अब तक 203 मरीजों की मौत

इंदौर में Coronavirus संक्रमितों की संख्या 4,427 पर पहुंची, अब तक 203 मरीजों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2020 01:30 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 01:30 pm IST

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 54 नये मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,373 से बढ़कर 4,427 हो गयी है

Indore COVID-19 tally rises to 4,427, death toll reaches 203- India TV Hindi
Indore COVID-19 tally rises to 4,427, death toll reaches 203 Image Source : PTI

इंदौर: देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 54 नये मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,373 से बढ़कर 4,427 हो गयी है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने मंगलवार को बताया, "हमें पिछले 24 घंटे के दौरान 1,588 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 54 नये मरीज मिले हैं।"

Related Stories

सीएमएचओ ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 203 मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में मौत हो चुकी है, जबकि 3,278 लोग इलाज के बाद इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में मरीजों के उपचार के बाद उनके इस महामारी से उबरने की दर (रिकवरी रेट) मंगलवार सुबह की स्थिति में करीब 74 प्रतिशत थी। वहीं, संक्रमण से मृत्यु दर 4.58 फीसद दर्ज की गयी।

जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लम्बे समय से राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है। इस महामारी का प्रकोप कायम रहने के कारण जिला अब भी रेड जोन में ही है। जिले में इस प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।