मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 12 साल के लड़के को ना सिर्फ कपड़े उतरवाकर पीटा गया, बल्कि उससे धार्मिक नारे लगाने के लिए भी मजबूर किया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी जो नाबालिग है और पीड़ित का जानने वाला है, को हिरासत में ले लिया गया है।
Related Stories
धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित स्टार स्क्वायर के पास खेल रहा था जब एक आरोपी उसके पास आया और उसे दूसरी जगह ले गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि महालक्ष्मी नगर इलाके में एक फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर एक और लड़का उनके साथ हो लिया। दोनों ने उसे धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने उसे पीटा और उसके कपड़े उतरवाए। वह किसी तरह वहां से भाग निकला और पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद परिजन उसे पास के थाने ले गए और गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढे़ं-
बेटे असद का आखिरी बार चेहरा देखना चाहती है शाइस्ता परवीन, गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अलर्टफिर रोया माफिया डॉन अतीक अहमद, कहा-'मेरी गलती थी, असद की नहीं', जानें और क्या-क्या बोला
आरोपी और पीड़ित दोनों नाबालिग हैं
पुलिस ने कहा, "आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे। हमने आरोपियों को हिरासत में लिया है और संबंधित आईपीसी धाराओं के तहत उन पर मामला दर्ज किया है। हमने लोगों से यह भी अनुरोध किया है कि वे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें, क्योंकि आरोपी और पीड़ित दोनों नाबालिग हैं।" वहीं, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने ऐसा क्यों किया?