1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. खौफनाक! बाइक पर जा रहे युवक को सांप ने 3 बार डंसा, गिरा तो फिर उठा ही नहीं; देखें CCTV

खौफनाक! बाइक पर जा रहे युवक को सांप ने 3 बार डंसा, गिरा तो फिर उठा ही नहीं; देखें CCTV

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 23, 2023 11:22 am IST,  Updated : Sep 23, 2023 11:22 am IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक को तीन बार सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। युवक बाइक पर सांप को हाथ में दबाकर जा रहा था। घटना का वीडियो सामने आया है।

बाइक पर युवक को सांप ने काटा- India TV Hindi
बाइक पर युवक को सांप ने काटा

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरअसल, इंदौर में चलती बाइक पर सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक सांप को हाथ में दबाकर जा रहा था। बाइक पर पीछे बैठे युवक को सांप ने डंसा। इसके बाद वह बाइक से उतरते हुए नीचे गिर गया। फिर उठकर खड़ा होने कोशिश की, लेकिन वो उठ नहीं सका। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

बाइक से उतर नीचे गिरा युवक

यह वाकया महूं थाना क्षेत्र के तेलीखेड़ा गांव का है। युवक सांप पकड़ने मोहल्ले के ही अभिषेक के घर पहुंचा था। युवक अपने एक अन्य साथी के साथ गौशाला घाट के पास से सांप पकड़कर बाइक पर ले जा रहा था, तभी सांप ने उसे काट लिया। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक को सांप ने तीन बार डंसा था, जिससे उसकी मौत हो गई। सांप काटने के बाद वह नीचे गिर गया और फिर वो उठा नहीं।

घटना सीसीटीवी कैमरे हुई कैद

युवक को तत्काल अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे से जो फुटेज सामने आया है वह पूरे घटनाक्रम को बयां कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक हाथ में सांप को पकड़ा है। इसी दौरान वह बाइक से गिरता है और फिर उठता नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।