1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Video: कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी को दिया गुलदस्ता, लेकिन उसमें से फूल गायब, बीजेपी नेता ने ली चुटकी

Video: कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी को दिया गुलदस्ता, लेकिन उसमें से फूल गायब, बीजेपी नेता ने ली चुटकी

 Published : Nov 06, 2023 11:38 pm IST,  Updated : Nov 06, 2023 11:58 pm IST

सोमवार को कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रदेश के इंदौर पहुंची थीं। यहां कांग्रेस नेता उनका स्वागत कर रहे थे कि इसी दौरान एक नेता उन्हें बिना फूलों वाला गुलदस्ता ही थमा दिया। इसे लेकर अब बीजेपी के नेता चुटकी ले रहे हैं।

Madhya Pradesh, Madhya Pradesh Elections, Indore, Priyanka Gandhi- India TV Hindi
कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी को दिया बिना फूलों का गुलदस्ता Image Source : SCREENSHOT

इंदौर: मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव का स्तर अपने चरम पर है। यहां 17 नवंबर को मतदान होना है और 3 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। इससे पहले राज्य में जबरदस्त तरीके से चुनाव प्रचार हो रहा है। यहां मुख्य टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। दोनों पार्टियां बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। दोनों पार्टियों के नेता जमकर रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रियंका गांधी इंदौर में थीं। 

इस दौरान जब वह मंच पर पहुंची तो कांग्रेस के स्थानीय नेता उनका स्स्वागत करने पहुंचे। नेता गुलदस्ते देकर प्रियंका गांधी का स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान एक नेता गुलदस्ता प्रियंका गांधी को देकर उनका स्वागत करता है। तभी अचानक प्रियंका गांधी देखती हैं कि गुलदस्ते से फूल ही गायब हैं। प्रियंका गांधी खाली गुलदस्ते की तरफ इशारा करते हुए बताती हैं कि यह तो खाली है। तभी मंच पर उपस्थित सभी नेता हंसने लगते हैं।

'गुलदस्ते से गुल गायब हो गया.. दस्ता पकड़ा दिया'

इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसी वीडियो पर चुटकी लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राकेश पाठक इसे गुलदस्ता घोटाला बताते हैं। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "गुलदस्ता घोटाला, गुलदस्ते से गुल गायब हो गया.. दस्ता पकड़ा दिया। मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रियंका वाड्रा की रैली में एक कांग्रेसी गुलदस्ता देने पहुंचा लेकिन कांग्रेसी खेल हो गया।"

वहीं इंदौर की इस रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में भाजपा 18 सालों से सत्ता में है। केंद्र में उन्हें दस साल होने को है लेकिन उनके नेताओं के पास जनता के लिए कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक अपनी सभाओं में कांग्रेस का नाम जपते रहते हैं। प्रदेश की जनता समझ गई है कि चोरी की सरकार 250 घोटाले करके जनता का धन चोरी कर सकती है लेकिन उनका भला नहीं कर सकती। मध्य प्रदेश में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।