1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: भांजे की शादी में डांस कर रहे मामा की अचानक मौत, नाचते-नाचते आया हार्ट अटैक; देखें VIDEO

मध्य प्रदेश: भांजे की शादी में डांस कर रहे मामा की अचानक मौत, नाचते-नाचते आया हार्ट अटैक; देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 18, 2026 11:51 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 12:23 am IST

मध्य प्रदेश के खरगोन में दूल्हे की शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान मामा-मामी डांस कर रहे थे। अचानक मामा नाचते-नाचते गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Madhya Pradesh- India TV Hindi
नाचते-नाचते आया हार्ट अटैक Image Source : REPORTER INPUT

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भांजे की शादी समारोह में डांस कर रहे मामा की अचानक मौत हो गई। दूल्हे के मामा को नाचते-नाचते हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है।

क्या है मामला?

वीडियो में मामा डांस करते हुए दिख रहे हैं। अचानक वह नाचते-नाचते गिर जाते हैं और उनकी मौके पर मौत हो गई। मामला खरगोन जिले के ओझरा गांव का है। यहां मेहंदी की रस्म के दौरान मामा घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान अचानक मामा गिर गए। परिजन कुछ समझ पाते, उसके पहले ही उनकी मौत हो गई।

भांजे की शादी में खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। बडवानी जिले के पिपलुद गांव निवासी दूल्हे के मामा घनश्याम यादव अपने भांजे की शादी में पहुंचे थे। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

रायपुर से भी आज सामने आया था ऐसा ही मामला

छत्तीसगढ़ के रायपुर से भी आज ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक कारोबारी की बैडमिंटन खेलते समय अचानक मौत हो गई थी। खेलने के दौरान जैसे ही वह झुके तो अचानक गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी उम्र 57 साल थी। 

गौरतलब है कि आए दिन इस तरह के मामले सामने आना चिंता की बात है। इंसान की अचानक मौत हो जा रही है और कारण सिर्फ ये निकलकर आता है कि उसे हार्ट अटैक आया है। पहले भी इस तरह के तमाम मामले सामने आ चुके हैं, जब शादी ब्याह में नाचने के दौरान या किसी काम को करने के दौरान लोग अचानक गिरे और फिर कभी नहीं उठे। यानी उनकी मौत हो गई। इस तरह के मामलों की जड़ ढूंढने की जरूरत है, जिससे ये पता लग सके कि लोगों को हार्ट अटैक क्यों आ रहा है और वह क्या वजह है, जिसकी वजह से इंसान का दिल अचानक काम करना बंद कर दे रहा है। (इनपुट: अजय तिवारी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।