1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. महाशिवरात्रि के मेले में मधुमक्खियों ने किया हमला, झूले पर फंसे लोग; जान जोखिम में डालकर नीचे उतरे, सामने आया VIDEO

महाशिवरात्रि के मेले में मधुमक्खियों ने किया हमला, झूले पर फंसे लोग; जान जोखिम में डालकर नीचे उतरे, सामने आया VIDEO

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 17, 2026 09:25 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 09:25 pm IST

उज्जैन में महाशिवरात्रि मेले के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोग झूले पर फंस गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मेले में मधुमक्खियों ने कर दिया हमला। - India TV Hindi
मेले में मधुमक्खियों ने कर दिया हमला। Image Source : REPORTER INPUT

उज्जैन: जिले से 55 किलोमीटर दूर नागदा में महाशिवरात्रि का मेला चल रहा है। यह मेला चंबल नदी के तट पर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नगर पालिका द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेले में मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे चलते झूले पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से झूले में बैठे लोगों को जान जोखिम में डालकर नीचे उतरना पड़ा। वहीं झूले के ऊपरी हिस्से में फसे बच्चे मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो गए। तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मेले में मधुमक्खियों ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 4.30 बजे मेले में ग्रामीण और शहरी लोगों की भीड़ लगी हुई थी। बड़े झूले में लगभग 25 लोग बैठे हुए थे। चलते झूले के बीच ही अचानक मधुमक्खियों का झुंड झूले के ऊपरी हिस्से पर पहुंचा और लोगों को डंक मारना शुरू कर दिया, जिससे झूले में अफरा-तफरी मच गई। कई युवा झूले के रुकते ही ऊपर से जान जोखिम में डालकर नीचे उतरने लगे। वहीं बच्चे झूले में ही फस गए और हाथों से मधुमक्खियों को दूर करने का प्रयास करते रहे, परंतु उन्हें मधुमक्खियों ने कई जगह डंक मार दिए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

झूले पर फंसे लोग

वहीं मधुमक्खियों के हमले से मेले में भी भगदड़ की स्थिति मच गई। लोग बचने के लिए प्लास्टिक की बोरी और टेंट के परदे का सहारा लेते दिखे। बाद में बच्चों को झूले से नीचे उतारा गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में गांव बनबनी निवासी उमेश पिता करण सिंह, शिवनारायण पिता हुकूम सिंह और नैतिक पिता हुकूम सिंह शामिल हैं। इस घटना को लेकर मेला समिति सदस्य व पार्षद प्रकाश जैन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच की जा रही है। बच्चों को उपचार दिया जा रहा है, जिनकी हालत अब ठीक है। (इनपुट- प्रेम डोडिया)

यह भी पढ़ें-

बॉयफ्रेंड के साथ रहने के जुनून ने पहुंचाया जेल, मरने का नाटक कर पति के घर से फरार हुई थी महिला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।