1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. OLA कैब से विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक, बोले- सड़क पर पानी चल रहा है और मेरे पास नाव नहीं है; VIDEO

OLA कैब से विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक, बोले- सड़क पर पानी चल रहा है और मेरे पास नाव नहीं है; VIDEO

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 28, 2025 07:25 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 07:27 pm IST

एक तरफ जहां बारिश में सड़कों की बिगड़ी हालत को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के विधायक प्रतीम सिंह लोधी आज ओला टैक्सी से विधानसभा पहुंचे थे। राज्य की सड़कों को लेकर उन्होंने अजीब बयान भी दिया।

BJP MLA Pritam singh lodhi- India TV Hindi
ओला टैक्सी से विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी। Image Source : REPORTER INPUT

मानसून एक बार फिर मध्य प्रदेश पर मेहरबान हो गया है। सूबे के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं, बारिश में सड़कों की बिगड़ी हालत को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। सत्ताधारी दल के विधायक प्रतीम सिंह लोधी ने इस पर अजीब बयान दिया है। बीजेपी विधायक लोधी आज ओला टैक्सी से विधानसभा पहुंचे थे।

'दिग्विजय के समय ओम पुरी जैसी थी सड़कें'

बीजेपी विधायक ने मध्य प्रदेश की सड़कों की तुलना दिवगंत बॉलीवुड एक्टर ओमपुरी और एक्ट्रेस श्रीदेवी से की। उन्होंने कहा, दिग्विजय सिंह के समय सड़कें ओम पुरी की तरह हुआ करती थी, हमारे समय में श्रीदेवी की तरह हो गई हैं। वे भोपाल में सड़कों पर जल भराव, ओला गाड़ी, भारी बारिश और इंद्र भगवान को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

देखें वीडियो-

ओला कैब से क्यों आए बीजेपी विधायक?

ओला कैब में आने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अभी इंद्र भगवान नाराज चल रहे हैं, पानी बहुत बरस रहा है और सड़कें वाटर पार्क बन गई हैं। नाव तो है नहीं कि तैरकर आ जाए, मेरे पास छोटी गाड़ी है। छोटी गाड़ी से नहीं आ सकते थे, इसलिए ओला से आना पड़ा। बीजेपी के अन्य विधायकों के पास बड़ी कार होने के सवाल पर लोधी ने कहा कि वह हमारे साथी लोग हैं। भाजपा विधायक भ्रष्टाचार नहीं करते हैं। कांग्रेस के विधायक भ्रष्टाचार करते हैं, इसलिए उनके पास बड़ी गाड़ियां हैं।

यह भी पढ़ें-

बैतूल: प्रसव पीड़ा से परेशान थी महिला, ग्रामीणों ने बैलगाड़ी से पार कराई उफनती नदी, Video देख पसीज जाएगा दिल

VIDEO: बदहाल श्मशान... बारिश में तिरपाल टांगकर शव का हुआ अंतिम संस्कार, आग की लपटों से जला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।