1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. लाडली बहनों को एक और तोहफा, सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

लाडली बहनों को एक और तोहफा, सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 30, 2024 02:38 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 03:01 pm IST

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य की महिलाओं यानी कि लाडली बहनों के लिए कई नई घोषणाएं की हैं। एमपी सरकार द्वारा लाडली बहनों के लिए रसोई गैस सिलेंडर में बड़ी छूट का ऐलान किया गया है।

मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला।- India TV Hindi
मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला। Image Source : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया है कि लाडली बहनों को मोहन सरकार अब सिर्फ 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देगी। ये फैसला मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया है। इसके साथ ही लाडली बहनों को हर महीने मिलने वाली राशि को लेकर भी घोषणा की गई है। आइए जानते हैं कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में।  

गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा

मोहन सरकार ने लाडली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने का बड़ा फैसला लिया है। इसके साथ ही लाडली बहनों को हर महीने मिलने वाली 1250 रुपए की राशि में सिर्फ सावन के महीने यानी रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त देने पर भी मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में मुहर लग गई है। 

160 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान 

कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। अभी गैस सिलेंडर 848 रुपए का है जिसमें से 450 लाडली बहना को देना होगा। बाकी 398 रुपए सरकार देगी। इसके लिए 160 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा कराएगी सरकार

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया है कि पीएम बीमा योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा सरकार कराएगी, जिसकी प्रीमियम सरकार भरेगी। 2 लाख का बीमा जो मिलेगा उसमें से 1 लाख एक्सीडेंटल की स्थिति में मिलेगा। इस फैसले से 57 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Video: मोहन यादव का दावा- 'शेर नहीं टाइगर है जंगल का राजा', इसकी वजह भी बताई

INDIA TV की खबर का असर, भोपाल में कोचिंग बंद करके भागा संचालक, नगर निगम ने की सील

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।