1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP Nagar Nigam Election Results: मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में AIMIM ने अपनी पहली जीत दर्ज की, कांग्रेस प्रत्याशी को 285 वोटों से हराया

MP Nagar Nigam Election Results: मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में AIMIM ने अपनी पहली जीत दर्ज की, कांग्रेस प्रत्याशी को 285 वोटों से हराया

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 17, 2022 04:33 pm IST,  Updated : Jul 17, 2022 04:33 pm IST

MP Nagar Nigam Election Results: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। AIMIM की प्रत्याशी शकीरा बिलाल ने खंडवा नगर निगम के वार्ड-14 से यह चुनाव जीती हैं।

Asaduddin Owaisi- India TV Hindi
Asaduddin Owaisi Image Source : ANI

Highlights

  • AIMIM ने मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में पहली जीत दर्ज की
  • AIMIM प्रत्याशी खंडवा नगर निगम के वार्ड-14 से यह चुनाव जीतीं
  • AIMIM प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को 285 वोटों के अंतर से हराया

MP Nagar Nigam Election Results: मध्यप्रदेश में पहली बार नगर निकाय चुनाव लड़ी AIMIM ने रविवार को प्रदेश में अपनी पहली जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। AIMIM प्रत्याशी शकीरा बिलाल ने खंडवा नगर निगम के लिए वार्ड-14 से पार्षद का चुनाव जीत कर पार्टी को यह उपलब्धि हासिल करवाई है। शकीरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी नूरजहां बेगम को 285 वोटों के अंतर से हराया। शकीरा को 902 मत मिले, जबकि नूरजहां केवल 617 मत हासिल कर सकी।

खंडवा नगर निगम में 50 वार्ड हैं। इनमें से AIMIM ने 10 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसके अलावा, AIMIM ने खंडवा नगर निगम से महापौर के लिए भी कनीज फातिमा को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह हार गई। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में खंडवा में एक जनसभा की थी। ओवैसी ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए जनसभाएं की थी। मध्य प्रदेश में 6 जुलाई और 13 जुलाई को दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के मतदान की मतगणना आज हो रही है, जबकि दूसरे चरण के मतदान की मतगणना 20 जुलाई को होगी। 

विधानसभा चुनाव के लिए अहम है नगर निकाय चुनाव के नतीजे

मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उस हिसाब से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए यह चुनाव और उसके नतीजे किसी सेमीफाइनल की तरह ही है। यही वजह है कि इन चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस और बीजेपी के भविष्य का फैसला भी कल और 20 जुलाई को आने वाले नतीजों पर टिका हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।