1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP News: घर गिराने के दौरान मजदूरों ने चुराए 60 लाख रुपए मूल्य के 86 सोने के सिक्के!

MP News: घर गिराने के दौरान मजदूरों ने चुराए 60 लाख रुपए मूल्य के 86 सोने के सिक्के!

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Aug 28, 2022 02:33 pm IST,  Updated : Aug 28, 2022 02:38 pm IST

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक पुराने घर को गिराने के दौरान आठ मजदूरों ने कथित तौर पर करीब 60 लाख रुपये मूल्य के 86 सोने के सिक्के चुरा लिए। पुलिस ने आठों मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है।

representative image- India TV Hindi
representative image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • मजदूरों ने चुराए 60 लाख रुपए मूल्य के 86 सोने के सिक्के!
  • पुराने घर को गिराने के दौरान आठ मजदूरों को गिन्नियों से भरी मटकी मिली

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक पुराने घर को गिराने के दौरान आठ मजदूरों ने कथित तौर पर करीब 60 लाख रुपये मूल्य के 86 सोने के सिक्के चुरा लिए। पुलिस ने आठों मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) देवेंद्र पाटीदार ने रविवार को कहा कि मजदूरों ने पुलिस को सूचित किए बिना ‘गिन्नी’ (सोने के सिक्के) आपस में बांट लिए। यह सिक्के पुरातात्विक महत्व के भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आठों श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को यह सिक्के कुछ दिन पहले एक पुराने घर का मलबा हटाते समय मिले थे। 

मजदूरों ने आपस में सिक्के बांट लिए 

गुप्त सूचना पर पुलिस को पता चला कि मजदूरों ने आपस में सिक्के बांट लिए हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इन मजदूरों को गिरफ्तार कर एक किलोग्राम कुल वजन के 86 सोने के सिक्के जब्त कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि सिक्कों की कीमत करीब 60 लाख रुपये है, लेकिन पुरातात्विक महत्व का पता लगने के बाद इसका मूल्य एक करोड़ रुपये तक भी हो सकता है।

गिन्नियों से भरी मटकी मिली

दरअसल धार में एक जर्जर मकान की खुदाई का काम करने वाले मजदूरों को काम के दौरान सोने के आभूषणों और गिन्नियों से भरी मटकी मिली। दो अलग-अलग मटकियों में मजदूरों को करीब 100 गिन्नियां और सोने की चैन मिली। एक साथ इतना खजाना देख मजदूरों के मन में लालच जाग गया और उन्होंने बिना मकान मालिक को बताए इसे आपस में बांट लिया। कुछ दिनों तक तो मजदूर सोना बेचकर आराम की जिंदगी जी रहे थे, लेकिन उनके ज्यादा खर्चों ने उन्हें पुलिस के निशाने पर ला दिया। पुलिस के जांच पड़ताल में जब मामले का खुलासा हुआ तो लोग हैरान रह गए।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।