1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रीवा पुलिस के हाथ लगा 5 क्विंटल विस्फोटक, लक्जरी कार से तस्करी कर रहा चालक गिरफ्तार

रीवा पुलिस के हाथ लगा 5 क्विंटल विस्फोटक, लक्जरी कार से तस्करी कर रहा चालक गिरफ्तार

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 11, 2026 10:54 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 10:54 pm IST

मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिस ने एक लग्जरी कार से 5 क्विंटल जिलेटिन रॉड और डेटोनेटर बरामद किए हैं। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Mp News- India TV Hindi
लग्जरी कार से मिला 5 क्विंटल विस्फोटक Image Source : INDIA TV

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एक लग्जरी कार से 5 क्विंटल जिलेटिन रॉड और डेटोनेटर बरामद किए हैं। जिले की रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री में लगभग 5 क्विंटल जिलेटिन, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक उपकरण शामिल बताए जा रहे हैं। डीएसपी मुख्यालय ने भी इस मामले पर बात की।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस को मुखबिर से विस्फोटक सामग्री के बारे में जानकारी मिली थी, जिसने बताया की एक शख्स रीवा में ये मौत का सामान लेकर एंट्री करने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया की और रीवा मनगवां मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

पुलिस को मिला भारी मात्रा में विस्फोटक

कार की तलाशी के दौरान रीवा पुलिस को कार के अंदर भारी मात्रा में जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर और केबल बरामद हुए। विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पूरी सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद जिलेटिन, डेटोनेटर और केबल का उपयोग खदान एवं क्रेशर संचालन में किया जाता है।

डीएसपी मुख्यालय को किसने दी विस्फोटक सामग्री की अपडेट

डीएसपी मुख्यालय उदित मिश्रा ने बताया कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। मामले के बारे में उन्होंने कहा:

'थाना रायपूर कर्चुलियान अंतरगत मुफ्य से सुचना प्राप्त हुई थी कि किसी गाड़ी में जो है विस्फोटक पदार्थ है। अवैध रूप से परिवन किया जा रहा है। रायपूर पुलिस ने उसको घेराबंदी कर पकड़ा और उसमें देखा कि इसमें कार में जो है विस्फोटक लोड है। वहां चालक से हमने इसके संबंध में दस्तावेज प्राप्त करने चाहें तो उनके पास कोई भी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ। चालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई। इस बारे में हम भी इंविस्टिकेशन कर रहे हैं।'

पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पकड़े गए चालक की पहचान कमलेश सेन के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान चालक विस्फोटक सामग्री के परिवहन संबंधी अवैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल कहां होने था।

ये भी पढे़ं-

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में EOW की रेड, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया तहसीलदार का रीडर अनिल कुलवाडिया

टीकमगढ़ में तालाब में डूबने से 3 नाबालिग बच्चों की मौत, बाल-बाल बचा चौथा दोस्त, मौके पर पहुंची पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।