1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Coronavirus Update: इंदौर में मृतकों की संख्या 79 हुई, कुल 1,654 संक्रमित

Coronavirus Update: इंदौर में मृतकों की संख्या 79 हुई, कुल 1,654 संक्रमित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 09:31 am IST,  Updated : May 05, 2020 09:31 am IST

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही, जिले में वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 79 पर पहुंच गयी है।

Two more die of coronavirus in Indore, toll mounts to 79- India TV Hindi
Two more die of coronavirus in Indore, toll mounts to 79 Image Source : AP

इंदौर: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही, जिले में वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 79 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 45 वर्षीय महिला और 64 वर्षीय पुरुष ने शहर के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की शिकार महिला पहले से ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) से जूझ रही थी, जबकि पुरुष किडनी की बीमारी से पीड़ित था। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 43 और मरीज मिलने के बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,611 से बढ़कर 1,654 पर पहुंच गयी है। इनमें से 468 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। 

ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में मंगलवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.78 प्रतिशत थी। हालांकि, 26 दिन पहले की स्थिति की तुलना में इस मृत्यु दर में 5.55 फीसद की बड़ी गिरावट देखी गई है। 

प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक नौ अप्रैल की सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.33 प्रतिशत थी। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश के 35 जिले अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस के 105 सामने आए हैं जिसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2985 पहुंच चुकी है। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित शहर इंदौर है जहां 1654 लोग इस घातक बीमारी की चपेट में आ चुके हैं वहीं 79 की मौत हो चुकी है। भोपाल में 563 लोग संक्रमित हैं और 16 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।