1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मां के सामने बोरवेल में गिरा बच्चा, 70 फीट गहराई पर फंसा, परिवार की अटकी सांसें; रेस्क्यू जारी

मां के सामने बोरवेल में गिरा बच्चा, 70 फीट गहराई पर फंसा, परिवार की अटकी सांसें; रेस्क्यू जारी

 Published : Apr 10, 2026 06:40 am IST,  Updated : Apr 10, 2026 07:25 am IST

राजस्थान से परिवार के साथ उज्जैन आया 3 साल का मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। मां ने उसे वहां जाते हुए देखा था, लेकिन वह जब तक कुछ करती, तब तक बच्चा बोरवेल में गिर चुका था। प्रशासन की रेस्क्यू टीमें पहुंचकर उसे बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हैं।

child in fell into borewell- India TV Hindi
बच्चे की फाइल फोटो, फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। Image Source : REPOTER INPUT

उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में 3 साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में फंसा हुआ है। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है। बोरवेल के समानांतर एक गड्डा खोदा जा रहा है और उसकी करीब 40 फीट तक खुदाई हो चुकी है।

परिवार के साथ राजस्थान से आया था बच्चा

3 वर्षीय बच्चा भागीरथ पिता प्रवीण देवासी, निवासी गुड़ानला (जिला पाली, राजस्थान) है। परिवार पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते पलदूना रोड स्थित खुले बोरवेल में गिर गया। मां ने उसे वहां जाते हुए देखा था, लेकिन वह जब तक कुछ करती, तब तक बच्चा बोरवेल के अंदर जा चुका था। बच्चे के बोरवेल में गिरने की जानकारी से परिजन का हाल बेहाल हाल हो गया, वहीं इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटीं

बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की लगातार निगरानी की जा रही है और उससे संपर्क बनाने की कोशिश की जा रही है। पाइप के माध्यम से उसे ऑक्सीजन दी जा रही है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं। उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासनिक अमला और बड़नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।

मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह बच्चा मवेशी चराने वाले का है। बोरवेल का ढक्कन लगा हुआ था। उस पर पत्थर रखा था जिसे भेड़ ने गिरा दिया था। बच्चे ने ढक्कन खोला और झांकने के दौरान अंदर गिर गया।

(रिपोर्ट- प्रेम डोडिया)

यह भी पढ़ें-

घर में बोरवेल खोदते-खोदते छेद दी मेट्रो की सुरंग, कर दिया 6 इंच का छेद, पुलिस ने दर्ज किया केस

VIDEO: पैर धोते समय फिसलकर खुले बोरवेल में गिरीं 2 लड़कियां, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।