1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: एमपी में रेलवे ट्रैक पर घंटों तक पड़ा रहा महिला का शव, कई ट्रेनें ऊपर से गुजरीं, शर्मसार हुई इंसानियत

VIDEO: एमपी में रेलवे ट्रैक पर घंटों तक पड़ा रहा महिला का शव, कई ट्रेनें ऊपर से गुजरीं, शर्मसार हुई इंसानियत

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 19, 2024 09:36 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 09:36 am IST

मध्य प्रदेश के उमरिया में रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव घंटों तक पड़ा रहा लेकिन किसी ने भी उस शव को ट्रैक से हटाने की कोशिश नहीं की। यात्री ट्रेनें और मालवाहक ट्रेनें शव के ऊपर से निकलती रहीं लेकिन लोग दर्शक बने रहे।

MP Umaria News- India TV Hindi
शव को ब्लर किया गया है Image Source : INDIA TV

उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरी इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। उमरिया में रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव घंटों तक पड़ा रहा लेकिन किसी ने भी उस शव को ट्रैक से हटाने की कोशिश नहीं की। इसका नतीजा ये हुआ कि यात्री ट्रेनें और मालवाहक ट्रेनें शव के ऊपर से निकलती रहीं और लोग मूकदर्शक बनकर खड़े रहे।

क्या है पूरा मामला?

मामला बिलासपुर से कटनी रेल खंड के चंदिया रोड रेलवे स्टेशन से चंद कदमों की दूरी का है। यहां किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जिसकी सूचना तत्काल रेल प्रशासन को दी गई लेकिन शव को घंटों तक हटाया नहीं गया। इसका नतीजा ये हुआ कि शव के ऊपर से कई ट्रेनें गुजर गईं।

तमाम रेल यात्रियों ने रेल प्रशासन से शव हटाने की अपील भी की, लेकिन रेल प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। पूरे 4 घंटे तक महिला का शव ट्रैक पर पड़ा रहा और तमाशबीन वहां खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। इसके बाद रेल प्रशासन की आंख खुली और उसने महिला के शव को ट्रैक से हटाकर जांच पड़ताल शुरू की। 

इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला का शव ट्रैक पर पड़ा हुआ है और यात्री ट्रेन उसके ऊपर से गुजर रही है। (रिपोर्ट: विशाल खण्डेलवाल के साथ बृजेश श्रीवास्तव)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।