1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के 96 पुलिसकर्मियों में Coronavirus की पुष्टि, सात को मिली अस्पताल से छुट्टी

महाराष्ट्र के 96 पुलिसकर्मियों में Coronavirus की पुष्टि, सात को मिली अस्पताल से छुट्टी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2020 07:31 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 07:31 pm IST

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की अवधि के दौरान शनिवार तक कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 15 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र के 96 पुलिसकर्मियों में Coronavirus की पुष्टि, सात को मिली अस्पताल से छुट्टी- India TV Hindi
महाराष्ट्र के 96 पुलिसकर्मियों में Coronavirus की पुष्टि, सात को मिली अस्पताल से छुट्टी

मुंबई: महाराष्ट्र में लॉकडाउन की अवधि के दौरान शनिवार तक कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 15 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि, इनमें से तीन अधिकारियों और चार पुलिसकर्मियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने कहा, ''महाराष्ट्र में अब तक 15 पुलिस अधिकारियों समेत कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।'' अधिकारी ने कहा कि इनमें से तीन पुलिस अधिकारियों और चार पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 6817 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 957 लोग ठीक हो गए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। हालांकि, राज्य में 301 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।

वहीं, अगर पूरे देश की बात करें तो शनिवार को भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24,942 हो गई है, जिसमें से 18953 सक्रिय मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कुल 24,942  संक्रमित लोगों में से 5,209 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 779 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।