1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus in Uttar Pradesh: संत करीब नगर में 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Coronavirus in Uttar Pradesh: संत करीब नगर में 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2020 06:12 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 06:12 pm IST

संत कबीर नगर जिले में एक ही परिवार के 18 सदस्यों सहित 19 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

संत करीब नगर में 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए- India TV Hindi
संत करीब नगर में 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए Image Source : PTI

संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश): संत कबीर नगर जिले में एक ही परिवार के 18 सदस्यों सहित 19 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने शनिवार को बताया कि इन 19 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि शुक्रवार देर रात हुई।

उन्होंने बताया कि देवबंद से जिले में आया एक छात्र कोरोना वायरस से 23 अप्रैल को संक्रमित पाया गया था जिसके बाद उसके परिवार वालों और सगे- संबंधियों को पृथक-वास में रख कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गये थे।

गुप्ता ने बताया कि देवबंद से आए छात्र के परिवार के 30 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे, जिनमें से 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बखीरा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक अन्य व्यक्ति संक्रमित पाया गया है ।

उन्होंने बताया कि वह हाल में मुंबई से लौटा था। उसके परिवार के सभी लोगों को पृथक-वास में रखा गया है और उनके नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं। गुप्ता ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी है। संक्रमित लोग जिन जगहों पर रहते हैं, उन्हें पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत