1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुराने जानलेवा हमले की जांच में बुरे फंसे AIMIM पार्षद, तीसरे बच्चे के चक्कर में हुई गिरफ्तारी; जानें पूरा मामला

पुराने जानलेवा हमले की जांच में बुरे फंसे AIMIM पार्षद, तीसरे बच्चे के चक्कर में हुई गिरफ्तारी; जानें पूरा मामला

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 14, 2026 09:46 am IST,  Updated : May 14, 2026 09:48 am IST

Sambhajinagar AIMIM Councillor: छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM पार्षद मेहराज खान को गिरफ्तार किया गया है। पड़ताल में खुलासा हुआ तो उसमें स्कूल के हेडमास्टर की मिलीभगत है। इस खबर में जानें कि पार्षद और हेडमास्टर को क्यों गिरफ्तार किया गया।

AIMIM councillor arrest- India TV Hindi
छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM पार्षद मेहराज खान गिरफ्तार। Image Source : REPORTERS INPUT

AIMIM Councillor Arrest: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM के पार्षद मेहराज खान पर बड़ा एक्शन हुआ है और उसे चुनाव आयोग को गुमराह करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मेहराज खान के साथ एक स्कूल के हेडमास्टर इलियास कदीर सिद्दीकी को भी अरेस्ट किया है, जिसने इस गड़बड़ी में AIMIM पार्षद मेहराज खान का साथ दिया था। दोनों पर चुनाव आयोग को हलफनामा देने में घपलेबाजी करने का आरोप है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

AIMIM पार्षद और हेडमास्टर इलियास गिरफ्तार

बता दें कि छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव में आयोग को गुमराह करने के मामले में AIMIM पार्षद मेहराज खान और स्कूल के हेडमास्टर इलियास कदीर सिद्दीकी को गिरफ्तारी के बाद 17 मई तक पुलिस की हिरासत में भेजा गया है।

पुराने जानलेवा हमले के मामले की जांच में फंसे पार्षद

दरअसल, पुलिस एक पुराने जानलेवा हमले के मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान स्कूल के दस्तावेजों की जांच में बड़ा खुलासा हो गया। पड़ताल में सामने आया कि मेहराज खान ने चुनावी शपथपत्र में अपने केवल दो बच्चों का जिक्र किया था। लेकिन असल में वह तीन बच्चों का पिता है।

कागजों में अपने बच्चे को दिखाया था भाई का बेटा

आरोप है कि तीसरे बच्चे की जानकारी छिपाने के लिए AIMIM पार्षद मेहराज खान ने स्कूल के हेडमास्टर की मदद से फर्जी बोनाफाइड प्रमाणपत्र तैयार किया था। फर्जी दस्तावेजों में मेहराज खान ने अपने तीसरे बच्चे को के भाई का बेटा दिखाने की कोशिश की थी।

अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की हो रही जांच

गौरतलब है कि पुलिस इस पूरे मामले में दस्तावेजों की सत्यता और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हम मामले की तह जाएंगे और इस मामले में जुड़े आरोपी चाहे जो भी लोग हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें- पुणे के हड़पसर में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।